Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कांग्रेस में फिर हुई बंपर ज्वाइनिंग, देवेंद्र हंस ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस में लगातार ज्वाइनिंग का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज गुहला चीका से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़कर 30,000 वोट हासिल करने वाले देवेंद्र हंस ने अपने सैकड़ों साथियों व कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थामा। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा सिरसा से भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों नेताओं ने भी हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ज्वाइन की। हुड्डा ने देवेंद्र हंस, उनके तमाम साथियों और किसान नेताओं का कांग्रेस में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए  साथियों के पार्टी में आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। सभी को पार्टी में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। 

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में बीजेपी-जेजेपी और अन्य दलों से करीब 50 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। इनमें पूर्व विधायकों से लेकर पूर्व प्रत्याशी तक शामिल हैं। राजनीतिक इतिहास में ऐसा दुर्लभ ही देखने को मिलता है कि जब सत्ताधारी दलों को छोड़कर नेता विपक्षी पार्टी में शामिल होते हों। कांग्रेस के प्रति बढ़ते रुझान और जनसमर्थन से स्पष्ट है कि आने वाला समय और प्रदेश के आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। इस मौके पर देवेंद्र हंस ने कहा कि उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व और कांग्रेस कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। आज हर वर्ग बीजेपी-जेजेपी सरकार से परेशान है व सड़कों पर धरने-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर है। खासतौर पर दलित और पिछड़ा समाज के अधिकारों पर सरकार लगातार कुठाराघात कर रही है। आने वाले चुनाव में जनता गठबंधन को सबक सिखाने का काम करेगी।  

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य तौर पर देवेंद्र हंस, इंद्रजीत, तरसेम गोयल,गौरव वधावन, नरेद्र शर्मा, पूर्व सरपंच मनजीत सिंह,पूर्व सरपंच जसबीर सिंह, भूपिंद्र मास्टर जी (ब्लॉक समिति मेंबर), गुरदीप सिंह, पूर्व सरपंच रणजीत सिंह, सुखपाल राणा, सरपंच इकबाल सिंह, दलबीर सिंह (एमसी), नवीन सिंघला, अनिल राणा, बलवंत शर्मा, संजीव अरमोली, जितेंद्र रत्न, जोगिंदर सैनी, नरेंद्र सैनी, पाली सैनी, मेघराज, गौरव गोयल शामिल रहे। साथ ही सिरसा जिले से भारतीय किसान यूनियन के नेता भूपेन्द्र सिंह वैदवाला- यूनियन में जिला महासचिव, इकबाल सिंह कंगनपूर- (ब्लाक समिति मेंबर), मलूक सिंह पंचायत मेंबर वैध वाला, बलबीर सिंह, सिमरनजीत सिंह, हरपिन्द्र सिंह, विक्रमजीत सिंह, जसविन्द्र सिंह,पवन बत्रा सिरसा, अजीत सिंह, सुभाष चावला, ध्यान सिंह सुङैल, कंवरजीत कौशिक ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Related posts

सीएम मनोहर लाल पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के भाई धर्मेंद्र हुड्डा के निधन पर उनके रोहतक स्थित आवास पर शोक जताने पहुंचे।

Ajit Sinha

प्रियंका गांधी ने आज आयोजित जनसभा में महंगाई को लेकर मोदी और योगी को जमकर कोसा -देखिए वीडियो में

Ajit Sinha

हरियाणा में आज 72वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया, जाने कौन से जिले में किसने फहराया झंडा 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x