Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश प्रभारी ने तैयारियों का लिया जायजा, 1 लाख महिलाएं करेंगी पीएम मोदी का स्वागत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/पानीपत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पानीपत की ऐतिहासिक नगरी से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा ऐलान करेंगे। पीएम मोदी पानीपत में “बीमा सखी योजना“ लॉन्च करेंगे। पानीपत पहुंचने पर लगभग एक लाख महिलाएं प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी। रविवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने पानीपत में प्रधानमंत्री मोदी के होने वाले कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डा.सतीश पूनिया ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर हमारी सरकार हमेशा से गंभीर रही है व प्रधानमंत्री की महिलाओं को सशक्त करने की प्राथमिकता रही है। सरकार महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है।

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि बीमा सखी योजना से महिलाएं और सशक्त होंगी व रोजगार के नए अवसर सर्जित होंगे। सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से भी महिलाओं के जीवन स्तर को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति बिल पास करके महिलाओं को और सशक्त बनाया है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, पूर्व सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री डॉ अर्चना गुप्ता व सुरेंद्र पूनिया, पानीपत जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related posts

ठेकेदार स्टालियन जीत को पकड़वाएगा, वह 25000 रूपए का नगद इनाम पाएगा।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व विधायकों समेत आधा दर्जन कद्दावर नेता कांग्रेस में शामिल।

Ajit Sinha

नए शिक्षा मंत्री पर राहुल गांधी का निशाना- बलात्कारियों को बचाने वाले से ज्यादा खराब आदमी कोई नहीं हो सकता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x