Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

ठेकेदार स्टालियन जीत को पकड़वाएगा, वह 25000 रूपए का नगद इनाम पाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, अम्बाला द्वारा फरार आरोपित स्टालियनजीत (ठेकेदार) निवासी मकान नंबर -5284/ए सैक्टर 38 पश्चिम चण्डीगढ हाल मकान नंबर -66 शर्मा गार्डन, जिला यमुनानगर की गिरफ्तारी पर 25,000/- रूपये नकद इनाम राशि देने की घोषणा की है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो,अंबाला की टीम द्वारा आरोपित स्टालियनजीत निवासी मकान नंबर – 5284/ए सेक्टर 38 पश्चिम चण्डीगढ हाल मकान नंबर- 66 शर्मा गार्डन,जिला यमुनानगर द्वारा वर्ष 2020 से 2023 की अवधि के दौरान सहकारिता विभाग कैथल आईसीडीपी के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ योजना बद्ध तरीके से पैक्सों में निम्न स्तर का सामान जैसे सोलर, फर्नीचर, कंप्यूटर इत्यादि खरीद में मिलीभगत करके फर्जी बिलो के आधार पर लाखों रूपये की सरकारी राशि गबन करने का आरोप है। गबन बारे आरोप के सम्बन्ध में आरोपित  स्टालियन जीत उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमा नंबर- 06 दिनांक 31.01.2024 धारा 409,420,120 बी भा.द.स. व 7, 8, 12 व 13 पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज है। इस मुकदमा में आरोपित स्टालियनजीत निवासी मकान नंबर – 5284/ए सैक्टर 38 पश्चिम चण्डीगढ हाल मकान नंबर – 66 शर्मा गार्डन जिला यमुनानगर फरार है। आरोपित को पकड़ वाने की एवज में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला द्वारा 25,000/-रूपए  नकद ईनाम देने की घोषणा की है। एंटी करप्शन ब्यूरो  (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) हरियाणा द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में दर्ज किए गए मुकदमा उपरोक्त के फरार आरोपित स्टालियन जीत निवासी मकान नंबर – 5284/ए सैक्टर 38 पश्चिम चण्डीगढ हाल मकान नंबर – 66 शर्मा गार्डन, जिला यमुनानगर को पकडवाने में सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति फरार आरोपित  स्टालियनजीत उपरोक्त को पकड़वाने बारे सूचना एसीबी  को देता है तो उस व्यक्ति को नकद ईनाम दिया जाएगा तथा उस व्यक्ति का नाम व पता भी गुप्त रखा जाएगा।

Related posts

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक लड़के की हमलावरों ने सरेआम गोली मार हत्या कर दी,जांच में जुटी।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 11 आईएएस, 32 एचसीएस, 1 एचपीएस व 1 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

बीजेपी की डबल इंजिन सरकार ने एक बार फिर जानबूझकर खड़ा किया खाद संकट, किसान परेशान- हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x