Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

देश को अराजकता की आग में झोंकने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार राहुल गांधी-सुधांशु त्रिवेदी


अजीत सिन्हा/ नई दिल्ली 
देश को अराजकता की आग में झोंकने के लिए किसी भी हद तक गिरने को तैयार राहुल गांधी और उनके साथियों के द्वारा आज दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय में जिस प्रकार का अशोभनीय दृश्य दिखाया गया, इसकी भारत के इतिहास में कोई मिसाल नहीं है। इस प्रकार हुजूम लेकर न्यायालय को प्रभावित करना, आतंकित करना, मुझे लगता है कि आज तक कोई नेता प्रतिपक्ष ऐसा नहीं रहा होगा। और उतरकर दूसरी तरफ भागकर, अपने सिक्योरिटी गार्ड्स को ब्रेक करते हुए दूसरे गेट से अंदर जाने का प्रयास, यह दर्शाता है कि या तो वह मानसिक संतुलन खो चुके हैं या संदिग्ध शक्तियों के द्वारा इस सीमा तक संचालित हैं कि वह किसी भी हद तक नीचे गिरने को तैयार हैं, ताकि भारत की सड़कों पर अव्यवस्था दिख सके।

आज ही कांग्रेस-मुस्लिम लीग गठबंधन की केरल सरकार,कांग्रेस की केरल इकाई के द्वारा X पर एक अत्यंत निम्न पोस्ट किया गया है, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए ‘डियर सूर्यकांत’ जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा गया है कि आप इस्तीफा दे दो और यह कहा गया है कि लॉ एंड ऑर्डर आपके बस का नहीं है, तो आप इस्तीफा दे दो।

हम नया नियुक्त कर लेंगे। करोड़ों-करोड़ देशवासियों को समझना चाहिए कि लॉ एंड ऑर्डर वैसे भी न्यायालय का विषय नहीं रहता। एक राज्य की ही कांग्रेस पार्टी यह कह रही है कि आप इस्तीफा दे दो, हम नया विकल्प बना लेंगे। अर्थात् अब इनके दिल का जो अनुमान था, वह साफ हो गया है कि इन्हें पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा चाहिए था, फिर गृह मंत्री अमित शाह जी का इस्तीफा चाहिए था, फिर प्रधानमंत्री मोदी का इस्तीफा चाहिए था, अब इन्हें मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का इस्तीफा चाहिए। इसका अर्थ साफ हो गया, और वह भी केरल कांग्रेस के द्वारा, जहाँ इनकी मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन की सरकार है और राहुल और प्रियंका गांधी दोनों ही उसका प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यानी अब बिल्कुल साफ है कि कांग्रेस पूरी तरह से मुस्लिम लीग की माओवादी कांग्रेस होकर, दिमागी नक्सल की किसी भी हद तक जाकर, भारत में अराजकता उत्पन्न करने के लिए हर संवैधानिक संस्था को ध्वस्त करने और भारत की सड़कों पर अराजकता उत्पन्न करने के लिए पूरी तरह से निर्लज्ज और बेशर्म हो चुकी है। मुझे लगता है कि करोड़ों देशवासियों को ध्यान रखना चाहिए कि ये भारत की संवैधानिक संस्थाओं और भारत के संविधान के लिए इस समय कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी सबसे बड़ा खतरा बन चुके हैं।

Related posts

हथियार बनाने वाली फ़ैक्ट्री का किया भंडाफोड़,10 देशी पिस्तौल सहित 4 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों के चलते जिलाधीश ने गुरुग्राम ज़िला में 26 जनवरी तक ड्रोन आदि के प्रयोग पर लगाई रोक

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एचपीपीसी और एचपीडब्लूपीसी की बैठकों की अध्यक्षता की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x