Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फ्रॉड के मामले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल टीम ने  सोमवार  को मुकदमा के आरोपित सुनील कुमार निवासी मकान न. 65/1, इन्द्रा कॉलोनी, जिला रोहतक, इन्द्र सिंह निवासी घोगडिया जिला जीन्द, सुमित खुराना निवासी मकान नं. 468, सेक्टर-11, पानीपत व जयप्रकाश निवासी गांव मिर्चपुर थाना नारनौल, जिला हिसार (सभी प्राइवेट व्यक्ति) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों को आज न्यायालय,पानीपत के सम्मुख पेश किया गया। मामला यह था कि आरोपितों सुनील कुमार , इन्द्र सिंह, सुमित खुराना व जयप्रकाश ने तहसील पानीपत के अधिकारियों/कर्मचारियों से मिलीभगत करके जिला पानीपत के प्लाट न. 1508 सैक्टर-25 पार्ट पानीपत जो इन्द्र शर्मा के नाम अलॉट हुआ था व प्लाट न. 2290 सेक्टर 13/17 पानीपत जो सुनील कुमार के नाम अलॉट हुआ था,

इन दोनो प्लाटो को फर्जी जी.पी.ए. न. 18073 दिनांक 22.11.2004 तहसील रावेर जिला जलगाँव (महाराष्ट्र) व जी.पी.ए. न. 1242 दिनांक 09.08.2007 तहसील करनैलगंज जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश) को आधार बनाकर प्लाट न. 1505 उपरोक्त की रजिस्ट्री सुमित  खुराना के नाम व प्लाट न. 2290 उपरोक्त की रजिस्ट्री पटेल सिंह (जिसकी मृत्यु हो चुकी है) के नाम करवाई गई। इस सम्बन्ध में एसीबी करनाल ने जांच उपरान्त मुकदमा न. 2 दिनांक 09.01.2020 धारा 467, 468, 471, 420, 120-बी भा.द.स., 13(1)डी पी.सी. एक्ट व 7ए/10 HDRUA अधिनियम थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में सरकारी कर्मचारी/अधिकारी व अन्य प्राइवेट व्यक्तियों की संलिप्तता बारे मुकदमा  का अनुसंधान अभी जारी है।

Related posts

पश्चिम जिला पुलिस ने रामलीला और डांडिया आयोजनों में त्योहारों की सुरक्षा को जनसंपर्क के साथ जोड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पति अपने पत्नी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी, और बाहर से कमरे की कुंडी लगा कर हुआ फरार।

Ajit Sinha

पति -पत्नी विवाद में पति ने अपनी पत्नी को फोन पर गाली दी, तो बीच रास्ते में बेटा ने पिता पर चाकू से तादबतौड़ हमला कर दिया -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x