Athrav – Online News Portal
कश्मीर जम्मू दिल्ली हाइलाइट्स

जम्मू एवं कश्मीर: पहलगाम में आज आतंकवादियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, इस हमले में एक की मौत,मौत की आंकड़े बढ़ सकती है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
जम्मू एवं कश्मीर: पहलगाम में आज मंगलवार को दोपहर के लगभग ढाई बजे आतंकवादियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, आतंकवादियों ने जाती पूछ कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि लगभग 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले की खबर मिलते ही जिला प्रशासन के लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे, और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह आतंकी हमला देश को झकझोर देने वाली घटना है।

बताया गया है कि जिस शख्स की मौत हुई, उस के साथ में उसकी धर्मपत्नी भी थी, जो अपने पति के साथ घूमने के लिए गई हुई थी जिन्होंने आतंकी से कहा कि आप लोग मेरे पति को मार दिया , अब मुझे भी मार दो,तो आतंकी ने कहा ,मै आप को नहीं मार सकते, आप यह बात अपनी सरकार को बताना।  इस आतंकी हमले में 2 से 3 आतंकी शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। इस आतंकी हमले की गूंज दिल्ली में गूंजी, जहां  सभी राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों ने इस आतंकी हमले पर गहरा दुख जताया है। और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू एवं कश्मीर के लिए रवाना हो गए है। वहां घायलों और मृतक के परिजन से मिलेंगे। मृतक बेंगलुरु के रहने वाले है। प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।     

Related posts

बीती रात लगभग 40 राउंड गोलियां चला कर दिल्ली के जफराबाद इलाके में दो सगे भाइयों की सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha

धोखाधड़ी वाले खातों के माध्यम से, अभियुक्त व्यक्तियों ने बेईमानी से 75.50 लाख रुपये ग़लत तरीके से निकाले, और गबन किए।

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ, हम किसानों की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं -सतेंद्र जैन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x