Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हाइलाइट्स

बाइक सवार हाथ जोड़ कर भैया सॉरी , भैया सॉरी कहता रहा, और 4 दबंग उसे घूसों से पीटते रहे, बाइक तोड़ दी, अब माफ़ी मांग रहा है -वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
द्वारका एक्सप्रेस-वे गुरुग्राम पर रविवार को स्कॉर्पियो सवार 4 व्यक्तियों ने बाइक सवार के साथ पुरे दबंगई के साथ बड़े बेरहमी के साथ मार पीट की,और उस की लगभग 11 लाख रूपए बाइक को लाठी-डंडे से मार -मार कर बुरी तरह से तोड़ दिया। बाइक वाले ने उसके सामने हाथ जोड़ कर भइया सॉरी-भइया सॉरी करता रहा है यह चारों दबंग उसे बड़े बेरहमी से डंडो पीटते रहे। इस संबंध में थाना सेक्टर -37 में एक एफआईआर दर्ज की गई,अब पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम भानु शर्मा (उम्र-33 वर्ष) निवासी ए ब्लाक रामनगर ओम विहार उत्तम नगर,दिल्ली,दीपक सिंह (उम्र-24 वर्ष) निवासी दयालसर कॉलोनी, उत्तम नगर, दिल्ली, प्रज्ञा शर्मा (उम्र-23 वर्ष) निवासी शुक्र बाजार उत्तम नगर मोहन गार्डन, दिल्ली व रजत सिंह (उम्र-24 वर्ष) निवासी साउथ एक्सटेंशन पार्ट 3 उत्तम नगर, दिल्ली है।
   
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को एक व्यक्ति ने थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम में आकर एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह रविवार , 20 अप्रैल को अपने दोस्तों के साथ बाईक चलाते हुए साईबर सिटी एंबिएंस की तरफ से हाइवे से होते हुए मानेसर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान द्वारिका एक्सप्रेस-वे के नजदीक एक स्कार्पियो गाड़ी का चालक लापरवाही से गाड़ी चला कर लाया तथा उनको  असंतुलित करने का प्रयास किया। इसके बाद उसने  द्वारिका एक्सप्रेस-वे के नीचे साईड में अपनी बाईक लगा ली ताकि स्कॉर्पियो चालक आगे निकल जाए, लेकिन गाड़ी चालक ने भी गाड़ी रोक ली और उस स्कॉर्पियो गाड़ी से चार युवक उतरे तथा इनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी बाईक तोड़ दी। पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता को हॉस्पिटल ले जाकर तुरन्त उसका मैडिकल परीक्षण/ईलाज कराया गया तथा शिकायतकर्ता द्वारा दी गई उपरोक्त शिकायत पर थाना सैक्टर-37,गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया।थाना प्रबंधक व निरीक्षक शाहिद अहमद की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए 4 आरोपितों  को आज मंगलवार  को नजदीक खेड़की दौला टोल प्लाजा से काबू किया। काबू किए गए आरोपितों के नाम भानु शर्मा (उम्र-33 वर्ष) निवासी ए ब्लाक रामनगर ओम विहार उत्तम नगर, दिल्ली, दीपक सिंह (उम्र-24 वर्ष) निवासी दयालसर कॉलोनी, उत्तम नगर, दिल्ली, प्रज्ञा शर्मा (उम्र-23 वर्ष) निवासी शुक्र बाजार उत्तम नगर मोहन गार्डन, दिल्ली व रजत सिंह (उम्र-24 वर्ष) निवासी साउथ एक्सटेंशन पार्ट 3 उत्तम नगर, दिल्ली है। उनका कहना है कि प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित कार में घूमने के लिए आए थे। बाइक राइडर्स तथा आरोपितों के बीच सड़क पर चलने के दौरान ही इशारे में कुछ बातचीत हुई। इसके बाद आरोपितों ने गुस्से में  वारदात को अंजाम दिया। उपरोक्त आरोपित  भानु दिल्ली में जिम का संचालन करता है। आरोपित दीपक इसी जिम में ट्रेनर है। आरोपित  प्रज्ञा क्रिकेट ग्राउंड लीज पर लेकर अपना काम करता है। आरोपित रजत फिलहाल कोई काम नहीं करता है। आरोपितों से और अधिक गहनता से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

वर्ष-2020 में हुई हत्या की रंजिश रखते हुए 37 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मोमबत्ती लेकर सड़क पर उमडा लोगों का हुजूम एक स्वर में मांग कर रहा था कि मासूम दक्ष लोहिया के हत्यारो को फांसी हो  

Ajit Sinha

कुख्यात दो शूटरों को आज मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x