Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी पार्टियों के बूथ लेवल एजेंट करें नामित- पंकज अग्रवाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने प्रदेश में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आह्वान किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशा अनुसार सभी राजनैतिक दलों को अपने-अपने पार्टी के बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करना अनिवार्य है। आगे से बीएलए का रिकॉर्ड राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों को भी रखना होगा।पंकज अग्रवाल आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में दिल्ली के भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन परिषद में सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ था जिसमें भारत निर्वाचन आयोग ने बीएलए की नियुक्ति करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 6 लाख 32 हजार 503 है तथा 20031 बीएलओ पद नामित है।उन्होंने कहा कि हरियाणा 6 राष्ट्रीय स्तर तथा दो राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल हैं। सभी दलों को बूथ लेवल एजेंट 1 और 2 की नियुक्ति करनी है। राजनीतिक दलों के लिए बूथ लेवल एजेंट एक प्राधिकृत व्यक्ति है जो मतदान से संबंधित सामग्री अपनी पार्टी के लिए चुनाव आयोग से लेता है।उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित मतदान सूची तैयार करने में बीएलओ को मतदाताओं के संबंध में आवश्यक जानकारी बूथ लेवल एजेंट उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करने की चुनाव आयोग ने सिफारिश की थी, लेकिन अधिकांश राजनीतिक दल इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने निर्णय लिया है कि आगामी तीन महीनों में राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एक यूनिक नेशनल फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र तैयार करें।

Related posts

नए शिक्षा मंत्री पर राहुल गांधी का निशाना- बलात्कारियों को बचाने वाले से ज्यादा खराब आदमी कोई नहीं हो सकता।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल की गुरुग्राम में हुई अहम बैठक।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पंचायतें कम्युनिटी सेंटर और ई-लाइब्रेरी के प्रपोजल भेजें, तुरंत देंगे मंजूरी – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x