Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 48 देशी कट्टे, 17 कारतूस और अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर जिले से अवैध हथियार बनाकर बेचने वाले एक आरोपित  को गिरफतार कर उसके कब्जे से 48 देशी कट्टे, 17 कारतूस और अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपी का नाम ताहिर निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश  है। आरोपी को सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने भरतपुर राजस्थान के कामा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ये  आरोपी घर पर अवैध हथियार बनाकर 4000 से 5000 रुपए में बेचता था।                    

यह भी खुलासा हुआ कि गिरफतार आरोपी काफी समय से नए अवैध हथियार बनाने के साथ-साथ पुराने अवैध हथियार रिपेयर करने का काम भी करता था। उल्लेखीनय है कि नारनौल पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ के तहत 28 फरवरी 2022 को हनुमान उर्फ कालिया को अवैध हथियार 1 देशी डोगा, 1 रिवॉल्वर और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। जिस से पूछताछ में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक अन्य आरोपी के नाम का खुलासा किया।

अवैध हथियारों के मामले में मिली पुख्ता जानकारी के तहत कार्रवाई करते हुए अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनसे 79 अवैध हथियार, 25 कारतूस और भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने के समान बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है ताकि अवैध हथियार सप्लाई के पूरे नेटवर्क का पता लगाकर इसमे शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जा सके।

Related posts

18 स्पा सेंटर में छापा:सफायर मॉल से 30 लड़कियों को रेस्क्यू, 20 युवकों से पूछताछ,13 युवक और 8 युवतियां संदिग्ध अनैतिक गतिविधियों में पाए गए।  

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस द्वारा ऑटो तथा कैब के ऊपर चस्पा किए गए यूनिक आईडी नंबर की मुहिम के आने लगे सकारात्मक परिणाम

Ajit Sinha

हत्या के मामले में फरार सजायाप्ता कैदी13 साल के बाद एसआईटी ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x