Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

आज हल्का पटवारी 10000 रुपए नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार की टीम द्वारा आज शुक्रवार को शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपित मंगत राम हल्का पटवारी, हिसार को शिकायतकर्ता से 10,000/-रुपए नकद बतौर रिश्वत लेते पटवार भवन, नजदीक ऑटो मार्केट, हिसार से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है तथा इस सम्बन्ध में आरोपित मंगत राम के विरुद्ध मुकदमा संख्या 30 दिनांक 01.08.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दो माह पहले उसके पिता द्वारा 7 कनाल जमीन उसके बच्चों के नाम व 7 कनाल जमीन उसके भाई के बच्चों के नाम करवाई थी। जमीन का इंतकाल राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने के सम्बन्ध में जब हल्का पटवारी मंगतराम उपरोक्त से मिला तो उसने जमीन का इंतकाल दर्ज करने की एवज में 12,000/-रुपए रिश्वत की मांग की गई।इसके उपरांत दिनांक 30.7.2025 को वह और उसकी पत्नी दोबारा मंगत राम पटवारी से पटवार भवन, हिसार में जाकर इन्तकाल दर्ज करने की लिए मिले तो आरोपित अब उससे जमीन का इन्तकाल दर्ज करने की एवज में 10,000/-रुपए नकद रिश्वत की मांग कर रहा है।

Related posts

हरियाणा: बेटियों के लिए कॉलेज जल्द ही इस सीमा को और कम करके 10 किलोमीटर के दायरे में किया जाएगा-सीएम  

Ajit Sinha

तेज रफ्तार का कहर, जीजस मैरी और रामाज्ञा स्कूल की बसें टकराईं,एक दर्जन बच्चे घायल।  

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पराली जलाने का मामला सामने आता है तो अब संबंधित थाना प्रभारी एफआईआर दर्ज करेगी- शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x