Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने निवास पर झंडा फहराकर दिया कार्यकर्ताओं को संदेश : राजेश भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जजपा के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने बृहस्पतिवार को अपने एनआईटी निवास पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वहां कार्यरत डिपो होल्डर्स नवीन भाटिया के यहां पहुंचकर झंडा वितरण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा आमजन व व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि शहर का हर नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान आदि पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने का काम करें। इस अवसर पर हरियाणा वेलफेयर बोर्ड के सदस्य मनोज गोयल व एएफएसओ विनय मुद्गिल की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

इस अवसर पर राजेश भाटिया ने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी बुधवार को अपने सिरसा निवास पर तिरंगा झंडा फहराकर अभियान को शुरू कर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है कि वे इस अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में शुरू करते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराकर अपनी इस राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित करने का काम करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। भाटिया ने यह भी कहा कि  राष्ट्रीय ध्वज पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक है।

तिरंगे के सम्मान में पूरे देश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने सभी व्यापारी भाइयों से भी आग्रह किया की वह अपनी दुकानों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अपने शहर एवं राष्ट्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का कार्य करें। इस अवसर पर उसके साथ प्रमुख रूप से रोहतक के जिला अध्यक्ष दलवीर नंबरदार व साथीगण, सीमा सितौरिया, बंसीलाल कुकरेजा, गगन अरोड़ा, विशाल भाटिया, परविंदर सिंह, रिंकल भाटिया, अरविंद शर्मा,अमर बजाज,कृष्ण खन्ना, प्रेम गुलाटी, विक्की, प्रवीन भाटिया, बृजेश कुमार, गोविंद आहूजा, कंवरपाल, गुरु मीत सिंह के  अलावा डिपो होल्डर जगन्नाथ उपस्थित रहें। 

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर राकेश ने 13 पुलिसकर्मियों को चुना “हीरो ऑफ द वीक” प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया प्रोत्साहित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पल्ला थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल से ग्रीन फील्ड माल रोड के सैकड़ों दुकानदार मिले, किया डीटीपी इंफोर्स्मेंट को फोन, बुलाया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x