Athrav – Online News Portal
Uncategorized

चंडीगढ़ : प्रदेश भर में 5 हजार युवाओं को वाहन चलाने की ट्रेनिंग,प्रमाणपत्र और लाइसेंस दिया जाएगा, विपुल गोयल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

चंडीगढ़ : हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में Meet the Press event में “Drivers Skilling program” को लॉन्च किया । इसके पहले चरण में  प्रदेश भर में 5 हजार युवाओं को वाहन चलाने की ट्रेनिंग,प्रमाणपत्र और लाइसेंस दिया जाएगा ताकि कम पढे लिखे युवा भी रोज़गार प्राप्त कर सकें। इस योजना के तहत 18 से 35 आयु वर्ग के युवाओं को 30 घंटे की पढ़ाई और 12 घंटे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना में पूर्व कर्मचारियों को 5 साल की छूट और पिछड़ी जातियों,बीपीएल परिवारों और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रेनिंग पाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। इन युवाओं को हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूलों में ट्रेनिंग दी जाएगी। साल 2011 की जनगणना के आधार पर हर जिले के युवाओं की संख्या का अनुपात तय किया गया है। ट्रेनिंग के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है। इस प्रोग्राम के लिए कुशल हरियाणा,कुशल भारत का नारा दिया गया है। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि कम पढे लिखे युवाओं के लिए इस योजना के तहत रोजगार पाने के अच्छे अवसर हैं।  उन्होने कहा कि प्रदेश में मान्यता प्राप्त 246 ड्राइविंग स्कूलों के साथ इस योजना को सफल बनाया जाएगा और आने वाले वक्त में ड्राइविंग स्कूलों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इस मौके पर ही उन्होंने प्रेस क्लब के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

Related posts

यदि आप मृत्यु के बाद भी अपने निकट संबंधी और प्रियजन की आंखों को देखना जारी रखना चाहते हैं, तो समाधान उपलब्ध है-मंडलायुक्त

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : बालाजी जनहित संगठन के सदस्यों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी-तलवाना में पौधा रोपण किया।

Ajit Sinha

3 लाख से ज्यादा कैश लेनदेन पर बैन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x