Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : बालाजी जनहित संगठन के सदस्यों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी-तलवाना में पौधा रोपण किया।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 
महेंद्रगढ़ :  बालाजी जनहित संगठन के सदस्यों ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी-तलवाना में  पौधा रोपण किया। संस्था सदस्य संदीप  भांडोर ने कहा कि पेड़- पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं।
         पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए हमें अधिक से अधिक  पेड़ लगाने चाहिए।  पेड़  पौधे ऑक्सीजन  प्रदान करने के साथ-साथ वातावरण को शुद्ध भी रखते हैं। स्कूल  प्रचार्य ने बिरेन्द्र ने कहा कि  प्रकृति का संरक्षण एवं सवर्धन जीव जगत के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि  पर्यावरण के असंतुलन से  प्राकृतिक आपदाओं के भयावह  परिणाम झेलने होंगे। इसलिए  पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक  पौधा रोपण करना आवश्यक है। संगठन के सदस्यों ने गांव तलवाना में भी  पौधा रोपण किया। इस अवसर  पर अनिल, संजय महेरा, सुनील भांडोर, नरेश कौशिक, विजय पाल, गौरव,  प्रदीप , आकाश, रामफल सहित स्कूल स्टाफ  सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

मेलबर्न: रहाणे ने कहा कि हमारे पास पर्थ में मौका था, लेकिन वर्तमान में रहना और बीती बातों को न सोच कर अपना सर्वश्रेष्ठ करने पर ध्यान देना अच्छा होता है.

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने चेन स्नेचिंग की 60 से अधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, चार अरेस्ट

Ajit Sinha

पलवल : धुंध की वजह से नेशनल हाइवें -2 पर गांव आल्हापुर के समीप 15 से 20 गाड़ियां टकराई एक महिला की मौत, एक दर्जन लोग घायल की खबर हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x