Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला, नोएडा की रुचिका सिंह पर एक्सप्रेसवे थाने में जीरो FIR दर्ज, लोक शांति भंग और विद्वेष फैलाने का आरोप


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नोएडा के थाना एक्सप्रेस वे पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है यह एफआईआर वसुंधरा गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने दर्ज कराई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 352 353 (1) और 356 के तहत दर्ज किया है।वसुंधरा गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि गत 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान आरोपित रुचिका सिंह जो नोएडा की निवासी है, सार्वजनिक रूप से देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। तहरीर में कहा गया है कि इस कृत्य से न केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुँची है, बल्कि यह बयान जानबूझकर समाज में विद्वेष फैलाने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया था। एडीसीपी नोएडा मनीषा का कहना है कि एक वादिया ने थाना एक्सप्रेस वे शिकायत दी,जिसके आधार जीरो एफआईआर दर्ज की गई है, चूंकि घटनास्थल दिल्ली का होने के कारण जीरो एफआईआर कानूनी कार्रवाई के संबंधित थाने को भेज दिया गया है

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 ने होटल मालिक के साथ मारपीट, होटल में तोड़फोड़ और फायरिंग कर भागने वाले 8 बदमाशों को धर दबोचा

Ajit Sinha

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना के तर्ज प्रचार-प्रसार के लिए निकले सपा-रालोद प्रत्याशी अवतार भड़ाना, तो वीडियो हो गया वायरल

Ajit Sinha

एसीबी की टीम ने आज डीसी के नाम पर पूर्व पार्षद को चार लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया, घर से 43,20,000/-रूपए बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x