Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: नगर परिषद का ईओ 40000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने नगर परिषद नरवाना के कार्यकारी अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि जींद जिले के छात्तर गांव के एक ठेकेदार शिकायतकर्ता ने कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ उसके निर्माण कार्य संबंधी बिल के भुगतान करने की एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो ने टीम गठित कर रेड करते हुए आरोपी कार्यकारी अधिकारी को 40000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस -बीजेपी से टक्कर लेने को तैयार -ओ पी वर्मा

Ajit Sinha

जापान दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान के मंत्रियों से की मुलाकात

Ajit Sinha

चंडीगढ़: प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, सीएम और मंत्रियों की उपस्थिति में भाजपा ने मिशन-2024 को लेकर बनाई ठोस रणनीति

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x