Athrav – Online News Portal
हरियाणा

कैप्टन अभिमन्यु जीएसटी काउन्सिल की 10 वीं बैठक में भाग लेंगे

संवाददाता :  हरियाणा के आबकारी एवं कराधान मंत्री कैप्टन अभिमन्यु जीएसटी काउन्सिल की 10 वीं बैठक में भाग लेने के लिए राजस्थान के उदयपुर रवाना हो गये। इससे पूर्व काउन्सिल की बैठक दिल्ली में होती थी, परंतु इस बार उदयपुर में होगी। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय वित्त मंत्री श्री अरुण जेटली करेंगे। देश के सभी राज्यों के आबकारी एवं कराधान मंत्री इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें…तमिलनाडु विधानसभा LIVE: उछली कुर्सियां, मचा हंगामा, टला मतदान
बैठक के लिए रवाना होने से पूर्व कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि काउन्सिल की बैठक शनिवार सुबह 11 बजे से उदयपुर (राजस्थान) में शुरू होगी। उन्होंने कहा की इस बैठक में मुख्यतौर पर जीएसटी लॉ मॉडल, आईजीएसटी लॉ और मुआवजा कानून के ड्राफ्ट को अप्रूव करना है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री श्री अरूण जेटली के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों का एक क्रांतिकारी अभियान शुरू हुआ है। देश में एक समान कर प्रणाली, राज्यों व केंद्र के बीच कर व्यवस्था के सरलीकरण की दिशा में जीएसटी एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय लगातार राज्यों के वित्त मंत्रालयों से बैठकें करके जीएसटी को लेकर सुझाव ले रहा है ताकि इसे लागु करने में परेशानी नहीं आए। हरियाणा सरकार इसे लागु करने को लेकर प्रतिबद्ध है। जीएसटी के लागु होने से जहाँ आम आदमी को लाभ होगा वहीं सरकारों की आय भी बढेगी जिससे ज्यादा विकास कार्य संभव होंगे।

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहाँ क्लिक करे….https://www.facebook.com/northern.newspoint.1

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: देशी-विदेशी पर्यटकों की अगवानी को तैयार सूरजकुंड मेला

Ajit Sinha

एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बच्चों व एक भतीजी की हत्या करने के बाद, खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न विभागों को प्रदान किए 22 सुशासन पुरस्कार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x