Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली स्वास्थ्य

नर्सिंग होम संचालकों का 31 मार्च 2020 को खत्म हुए लाइसेंस को अब 31 मार्च 2021 तक मिल जाएगा एक्सटेंशन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के नर्सिंग होम संचालकों को बड़ी राहत देते हुए उनके लाइसेंस नवीनीकरण को एक साल के लिए एक्सटेंशन देने का फैसला किया है। नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आज शाम हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग को यह आदेश पारित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन भी मौजूद रहे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि ऐसा सिस्टम तैयार करें, जिससे नर्सिंग होम संचालकों को लाइसेंस का आॅटो एक्सटेंशन मिल जाए और उनको परेशान न होना पड़े। उल्लेखनीय है कि नर्सिंग होम संचालक कोरोना के लाॅकडाउन की वजह से लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करा पाए हैं और उनके लाइसेंस की वैधता 31 मार्च 2020 को खत्म हो गई है, लेकिन अब नए आदेश जारी होने के बाद उन्हें 31 मार्च 2021 तक एक्सटेंशन मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने आज शाम को दिल्ली के नर्सिंग होम मालिकों और दिल्ली मेडिकल काउंसिल के सदस्यों के साथ नर्सिंग होम के रिन्युअल संबंधित एक महत्वपूर्ण मुद््दे पर बैठक की। इस बैठक में नर्सिंग होम संचालकों ने बताया कि उन्हें हर साल नर्सिंग होम का रिन्युअल कराना पड़ता है। उनकी शिकायत थी कि कोरोना की वजह से मार्च महीने के बाद उनके नर्सिंग होम का रिन्युअल नहीं सका है और अब उन्हें अपना नर्सिंग होम खोलने में बड़ी दिक्कत आ रही है। नर्सिंग होम संचालकों की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग को जल्द से जल्द एक आदेश पारित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एक आदेश जारी करने के लिए निर्देश दिया है, जिसके जारी होने के बाद दिल्ली के सभी नर्सिंग होम्स का रिन्युअल 31 मार्च 2021 तक वैध माना जाएगा। इसके बाद किसी को भी रिन्युअल कराने के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इससे नर्सिंग होम संचालकों को काफी राहत मिलेगी। 

इस दौरान दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) के प्रेसिडेंट डाॅक्टर अरुण गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद उनका आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी समस्या समझी और इस पर तुरंत आदेश दिए। इससे लोगों को बहुत राहत मिलेगी। दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व प्रेसिडेंट डाॅ. आरके गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कोरोना के समय में काफी शानदार काम किया है और सभी प्राइवेट और सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों का काफी सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ नर्सिंग होम संचालकों की हुई बैठक काफी सफल रही और मुख्यमंत्री ने नर्सिंग होम्स संचालकों को तत्काल राहत प्रदान करके इस कोरोना महामारी में बड़ी राहत प्रदान की है।

Related posts

झारखंड में हुआ न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, समर्थन देने पहुंचे नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

Ajit Sinha

एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रीन के द्वारा रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित

Ajit Sinha

16 वर्षीय नाबालिक लड़के की चाकू से गोदकर हत्या करने के एक 17 वर्षीय नाबलिक आरोपित लड़का पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!