Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीती रात ऑटो नहीं रोकने पर ऑटो चालक की चाकू घौंप कर सनसनीखेज हत्या कर दी, उसका साथी गंभीर रुप से घायल है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गत 15/16 जुलाई की रात को थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत नया पल्ला पुल पर एक दीपक नाम के ऑटो चालक की चाकू मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी गई थी तथा उसके साथी राजकुमार को चाकू से घायल कर दिया था। घटनाक्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पल्ला, फरीदाबाद  पुलिस टीम ने मुकेश निवासी सरस्वती कॉलोनी, फरीदाबाद को घटना के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है, जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है…
पुलिस प्रवक्ता अनुसार राहुल निवासी मोल्ड बंद, दिल्ली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 15/16 जुलाई की रात को वह अपने साथी दीपक व राजकुमार निवासीगण मोल्ड बंद ,दिल्ली के साथ ऑटो में नया पल्ला पुल से बॉर्डर की तरफ जा रहे थे। दीपक ऑटो चला रहा था, राजकुमार उसके साथ बैठा था और वह पिछले सीट पर था। तभी पुल पर ही एक मुकेश नाम के व्यक्ति ने ऑटो के शीशा पर हाथ मारा, जिसको लेकर राजकुमार व मुकेश की आपस में कहासुनी हो गई, इसी दौरान मुकेश ने राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया तभी दीपक उसको पकड़ने के लिए पहुंचा तो मुकेश ने दीपक के सिर व पेट में चाकू से हमला किया। जिससे दीपक की मृत्यु हो गई तथा राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका एशियन अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका कहना है  कि थाना पल्ला की टीम ने घटनाक्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के अंदर-अंदर ही आरोपित मुकेश निवासी  सरस्वती कॉलोनी ,फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसने ऑटो रुकवाने के लिए शीशा पर हाथ मारा था, जिसको लेकर झगड़ा हो गया और उसने राजकुमार व दीपक को चाकू मार दिए  और मौका से भाग गया।शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

पीछा छुड़ाने की नियत से प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी की हत्या कर दी -पकड़ी गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नवरात्रों की शुरूआत के साथ ही सिद्धपीठ मां वैष्णोदेवी मंदिर में बुधवार को भव्य पूजा अर्चना की गई श्रद्धालुओं की भीड़ उमरी।

Ajit Sinha

SIR 2026: मतदाता सूची के सत्यापन के लिए 19.35 लाख नोटिस जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x