Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

भाई की ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने गई  बहन से स्कूल के चैयरमेन ने किया बलात्कार , आरोपित चेयरमैन गिरफ्तार-देखें वीडियो 

अरविन्द उत्तम  की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा में स्कूल के चेयरमैन ने किया एक 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म। टीसी देने के बहाने स्कूल चेयरमैन ने युवती को पहले स्कूल बुलाया उसके बाद टीसी देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म कि वारदात को अंजाम दिया। इकोटेक -3 पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित स्कूल के चेयरमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और आरोपित  को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक स्कूल चेयरमैन ने एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र की बहन को टीसी देने के बहाने पहले अपने स्कूल में बुलाया। और उस के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। स्कूल चेयरमैन ने परिजनों को घटना के बारे में बताने को लेकर युवती को जान से मारने की धमकी दी गई । पीड़िता युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

डीसीपी महिला वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपित  स्कूल के चेयरमैन ने छात्र की बहन को टीसी देने के बहाने स्कूल बुलाया था। उसी दौरान आरोपित  चेयरमैन ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

लखनऊ से आई टीम ने मॉक ड्रिल करा कर जिले में चल रही तैयारियों परखा, पूरे प्रदेश को तैयारियों में अव्वल बताया

Ajit Sinha

मंजीत पहलवान के हत्यारों से पुलिस ने किया हथियारों का जखीरा बरामद, देखें वीडियो ।

Ajit Sinha

कांग्रेस विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर के करीबी स्टाफ के घरों में इनकम टैक्स का छापा, आप स्वंय देखिए वीडियो। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!