Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली मनोरंजन

बॉलीवुड डायरेक्टर ने जताई रिया संग काम करने की इच्छा, लिखा- हम इंतजार करेंगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद कई सेलेब्स उनके समर्थन में बोलने लगे हैं. अब डायरेक्टर निखिल द्विवेदी ने रिया के सपोर्ट में कई सारे ट्वीट किए है. निखिल द्विवेदी ने रिया के साथ काम करने की भी इच्छा जताई है.
निखिल द्विवेदी ने क्या लिखा ट्वीट में ?

निखिल ने ट्वीट कर लिखा- रिया, मैं तुम्हें नहीं जानता. मुझे नहीं पता तुम किस तरह की इंसान हो. शायद तुम उतनी बुरी हो जितना तुम्हें दिखाया जा रहा है. शायद नहीं हो. मैं जो जानता हूं वो ये कि तुम्हारे लिए जो भी चल रहा वो अनफेयर है, गैरकानूनी है. ऐसा नहीं जैसा कि एक सभ्य देश बिहेव करता है. जब ये सब खत्म हो जाएगा हम तुम्हारे साथ काम करना चाहेंगे.


इसके बाद जब एक यूजर ने निखिल को ट्रोल किया तो उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा- क्या कोर्ट ने रिया को दोषी ठहराया है? अगर वे ठहराते भी हैं तो, हम उस रिया में सुधार होने तक इंतजार करेंगे. यदि रिया खुद सुधार नहीं करतीं तो मैं अपने शब्दों को वापस ले लूंगा. लेकिन मीडिया और जनता को अपना फैसला सुनाने की जरूरत नहीं है. मेरा समर्थन #Innocentuntilprovenguilty के लिए है और #RheaChakraborty के लिए नहीं.


निखिल द्विवेदी का कहना है कि रिया के केस में टीवी स्टूडियो और सोशल मीडिया ने अपना जजमेंट पास किया है. जिसे अब बंद हो जाना चाहिए. निखिल ने ये साफ किया कि वे ड्रस यूजर और ड्रग पैडलर को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं. ना ही वे रिया को सपोर्च कर रहे हैं. लेकिन कोर्ट के फैसले से पहले जिस तरह से रिया को दोषी ठहरा दिया गया है वे इसका विरोध करते हैं.

Related posts

सभी थाना, चौकी, क्राइम ब्रांच के प्रभारी तुरंत अवैध शराब की बिक्री रोके, वरना विभागीय कार्रवाई भुगतने को रहे तैयार-सीपी

Ajit Sinha

जमीनी विवाद में मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में 3 गिरफ्तार, थाना भूपानी टीम की कार्रवाई।

Ajit Sinha

इंस्टा-हथियार गैंग का पर्दाफाश : रील के लिए रुतबा और डील के लिए पिस्टल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!