Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़” हरियाणा सरकार ने सोमवार एवं मंगलवार को शॉपिंग मॉल एवं दुकानें  बंद रखने के आदेश जारी किए  हैं।        

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के बाजार क्षेत्रों में सोमवार एवं मंगलवार को शॉपिंग मॉल एवं दुकानें (आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोडक़र) बंद रखने के आदेश जारी किए  हैं।        

एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व सरकार ने प्रदेश में शनिवार और रविवार को सभी सार्वजनिक एवं निजी कार्यालयों (आवश्यक सेवाओं के अलावा) और बाजार क्षेत्र में सभी शॉपिंग मॉल एवं दुकानें (आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोडक़र) बंद रखने के आदेश दिए थे।          

प्रवक्ता ने बताया कि आज जारी आदेशों के अनुसार अब इन क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को दुकानें एवं शॉपिंग मॉल खोलने पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने बताया कि ये आदेश आगामी आदेशों तक लागू रहेंगे।

Related posts

फरीदाबाद के सेक्टर -15 की मार्किट स्थित “खिड़की” की दुकान में लगी भयंकर आग, धु-धु कर जलती हुई दुकान का देखिए वीडियो ।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के उंच्चे बोल बतातें हैं,प्रदेश की नहीं,केंद्र की राजनितिक में उनका जाएदा इंट्रेस्ट हैं,लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Ajit Sinha

गांव भूपानी में 4 अवैध कालोनियों में कई अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

Ajit Sinha
error: Content is protected !!