Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट व विजिलेंस ने आज पल्ला इलाके के गांव बसंत पुर व अगवानपुर में तोड़फोड़ की कार्रवाई को दिया अंजाम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट व विजिलेंस के द्वारा आज गांव बसंतपुर व अगवानपुर में भारी तोड़ फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद थी। आज की इस कार्रवाई में रोड नेटवर्क, प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, निर्माणधीन मकानें, डीपीसी व बाउंड्रीवाल तोड़े गए हैं। अधिकारी की माने तो किसी भी कीमत पर अवैध कालोनियों व अवैध निर्माणों को बर्दाश्त  नहीं किया जाएगा।

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार बताते हैं कि पल्ला इलाके के गांव बसंतपुर व अगवानपुर में करीब 6 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 3 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से रोड नेटवर्क, 2 प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, 6 निर्माणधीन मकान, 40 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि तोड़ फोड़ के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ की देखरेख विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे। पुलिस बल का नेतृत्व पल्ला थाने  के एसएचओ अनिल कुमार कर रहे थे।

PropellerAds

Related posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने नगर निकाय चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना ने पूर्व मेयर देवेंद्र भड़ाना व पूर्व पार्षद कैलाश बैसला सहित 19 लोगों को बीसी ( दस नंबरी ) घोषित की,बोर्ड लगा दी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : निगम प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साए में ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर -88 में अवैध रूप से बने 6 दुकानों को 4 बुलडोजरों से किया ध्वस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x