Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा के करनाल जिले में चार आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने आज पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में एक बड़े आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए करनाल जिले से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए आज यहां अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा संदीप खिरवार ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 3 आईईडी, एक पाकिस्तान निर्मित पिस्टल, 31 जिंदा कारतूस और 1 लाख 30 हजार रुपये नकदी भी बरामद की है।
उन्होंने कहा कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर सभी को सुबह करीब साढ़े चार बजे काबू किया गया। पुलिस द्वारा आतंकवादी संगठन की संलिप्तता का पता लगाने के लिए इस मामले की गहन जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला फिरोजपुर ,पंजाब के गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, परमिंदर सिंह तथा जिला लुधियाना के भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मधुबन पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आगे की गहन जांच की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद के एक सोसायटी में पुलिस की छापेमारी,असली बदमाश पकड़ा नहीं, दूसरा शख्स दो हथियार सहित पकड़ा गया।  

Ajit Sinha

महिला जब अपने लिव इन रिलेशन पार्टनर की चाकू घोंप कर हत्या कर रही थी,उस दौरान मौके पर उपस्थित दूसरा आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

नए साल में गठबंधन सरकार के दोनों दल कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के अनेको एजेंडों को लेकर मैदान में उतरेंगे: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x