Athrav – Online News Portal
नोएडा

बकायदार बिल्डरों के खिलाफ कार्यवाही जारी, अजनारा बिल्डर का पैनोरमा प्रजेक्ट का आवंटन रद्द, 11 करोड़ 79 लाख राशि जब्त

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में बकायदार बिल्डरों के खिलाफ शुरु की गई कार्रवाई  जारी है। यमुना विकास प्राधिकरण ने 42.82 करोड़ रुपये बकाया राशि का भुगतान न करने पर अजनारा बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई  करते हुए सेक्टर- 22 ए में आवंटित ग्रुप हाउसिग भूखंड का आवंटन निरस्त कर 25 एकड़ एक लाख स्क्वायर मीटर जमीन वापस ले ली गई है। इतना ही नहीं बिल्डर के करीब 11 करोड़ 79 लाख राशि जब्त कर ली है। प्राधिकरण ने इससे पहले 31 मार्च को आठ बिल्डरों का आवंटन रद्द कर दिया था। इस प्रकार अब तक 10 प्रोजेक्ट रद्द किए  जा चुके हैं. 

यमुना विकास प्राधिकरण ने अजनारा बिल्डर को सेक्टर 22ए में 25 एकड़ एक लाख वर्गमीटर का भूखंड आवंटित किया था। बिल्डर ने इस भूखंड पर पैनोरमा नाम से परियोजना लांच की थी। बिल्डर ने 11 दिसंबर को इसकी लीज डीड कराई, लेकिन किस्तों का समय से भुगतान नहीं किया। बिल्डर को 3266 रेजिडेंशियल यूनिट बनाने की मंजूरी अथॉरिटी ने दी थी इसमें से 695 फ्लैटों के लिए प्राधिकरण ने कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया है सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि बिल्डर ने 2011-13 और 2013-15 की अवधि में शून्यकाल का लाभ लिया, लेकिन परियोजना को पूरा करने में रुचि नहीं दिखाई। फ्लैट खरीदारों से बिल्डर पैसा वसूल करता रहा। प्राधिकरण ने जून 2017 में बिल्डर को नोटिस जारी कर एक करोड़ चार लाख 626 रुपये जमा कराने को कहा, लेकिन बिल्डर ने 54 लाख रुपये का भुगतान ही किया।

अक्टूबर 2017 में प्राधिकरण ने बिल्डर को फिर नोटिस जारी कर चार करोड़ 63 लाख रुपये जमा करने को कहा। वर्ष 2019 में बिल्डर ने बकाया राशि का रीशेड्यूलमेंट करा लिया, इसके बावजूद किस्तों का भुगतान नहीं किया और एस्क्रो खाता भी नहीं खुलवाया। रीशेड्यूलमेंट के बाद लगातार तीन किस्तों का भुगतान न करने पर आवंटन निरस्त करने का प्रावधान है। इस अधिकार का प्रयोग करते हुए प्राधिकरण ने बिल्डर का आवंटन निरस्त कर दिया है।
सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि अजनारा बिल्डर प्राधिकरण को अब तक करीब 46 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुका है। जबकि 42.82 करोड़ रुपये का बकायेदार है। बिल्डर की कुल जमा राशि में 25 प्रतिशत प्राधिकरण ने जब्त कर ली है। शेष 75 फीसद बिल्डर को तभी मिलेगी जब वह बैंक का नो ड्यूज प्राधिकरण को देगा। इसके साथ ही परियोजना में फ्लैट बुक कराने वालों से वसूली गई राशि, उन्हें वापस की गई राशि के अलावा फ्लैट पर कब्जा ले चुके खरीदारी की जानकारी देनी होगी। सीईओ ने कहा कि अजनारा बिल्डर की पैनोरमा परियोजना में फ्लैट खरीदारों का हित पूरी तरह से सुरक्षित रखा जाएगा। खरीदारों को फ्लैट पर कब्जा देने के लिए प्राधिकरण परियोजना को पूरा करेगा।

Related posts

बिल्डिंग का मैटेरियल और शटरिंग से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत।

Ajit Sinha

प्रतिबंधित मांस की तस्करी और भंडारण का आरोप, 5 गिरफ्तार, लैब की रिपोर्ट में गोमांस की पुष्टि, 4 करोड़ गोमांस किया जब्त,नष्ट-वीडियो देखें

Ajit Sinha

जिला जेल में तलाशी के दौरान महिला होमगार्ड से मिलामोबाइल , मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x