Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की है। सोमवार को रोहतक के प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों और प्रकोष्ठों व मोर्चों के प्रमुखों की बैठक लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता में सभी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 17 मई को जगाधरी के अग्रसेन कालेज में होगी। सुबह 11 बजे होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, सरकार के सभी मंत्री, सभी सांसद, विधायक, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 19 मई को सभी 22 जिलों की कार्यकारिणी और 21 मई को भाजपा के 311 मंडलों की कार्यकारिणी की बैठकें भी होगी। सभी बैठकों में मुख्य एजेंडा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति और पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों पर फोकस रहेगा।
 
पंचकूला और रोहतक में हुई संगठनात्मक बैठक के बारे में बोलते हुए  प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों ने दो वर्षों में सराहनीय कार्य किया है। हर मोर्चे ने अपने स्तर पर बड़े-बड़े कार्यक्रम और गतिविधियां की है। दो दिन की समीक्षा बैठक में सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को आगे का लक्ष्य दिया गया है जो संगठनात्मक काम को नए लेवल पर लेकर जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इन समीक्षा बैठकों में पदाधिकारियों के 2 साल के कामकाज की समीक्षा की गई है और मिशन 2024 का रोड मैप और आगामी एक साल के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा गई है। धनखड़ ने बताया कि 20 जून से 30 जून के बीच लाभार्थी संपर्क कार्यक्रम होंगे और व्यक्तिगत मिलन पर ज्यादा फोकस रहेगा। जून महीने में 21, 23 और 25 तारीखें महत्वपूर्ण हैं। 21 मई को योग दिवस, 23 को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को पीएम मोदी के मन की बात और आपातकाल को लेकर प्रदेश में गतिविधियां की जाएंगी। बैठक में मुख्य रूप से मोदी और मनोहर सरकार की योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए अभियान चलेगा और पार्टी के कार्यकर्ता उसमें सहयोगी भूमिका निभाएंगे। नए पन्ना प्रमुख बनाने का काम तेजी से चल रहा है और यह लगभग 23 जून तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा अल्पकालिक विस्तार योजना भी शुरू कर रही है जिसके लिए पदाधिकारियों से 56-56 घंटे हर जिले में देने का आग्रह किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून तक चलने वाली सेवा गतिविधियों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने बताया कि प्रदेश की 10 की दस लोकसभाओं में रैलियों का आयोजन होगा, लेकिन दो रैली बड़े स्तर पर आयोजित की जाएगी। इन बड़े स्तर पर होने वाली रैलियों में केंद्र के प्रमुख नेता भाग लेंगे। विधानसभा स्तर पर भी सभी मोर्चें और प्रकोष्ठ मिलकर गतिविधियां करेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे महीने में विशेष संपर्क अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें समाज के विशिष्ट लोगों से मिलने का कार्यक्रम मुख्य होगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा तरक्की की राह पर है। आस-पास के राज्यों की तुलना में हमारी अर्थव्यवस्था काफी मजबूत है। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए उस पर काफी खर्च किया जा रहा है। वहीं राष्ट्रवाद के मुद्दे पर धनखड़ खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है और उसके लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा पर तंज कसते हुए कहा धारा-370 को कांग्रेस ने क्यों नहीं हटाया, सोमनाथ मंदिर पुनउर्द्धार क्यों नहीं किया? कांग्रेस के शासन में नेताजी और शहीदों को मान सम्मान मिलना चाहिए था वह क्यों नहीं मिला? भाजपा राष्ट्र के साथ-अन्य मुद्दों पर भी काम करने वाली पार्टी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया। ढांचागत सुविधाएं विश्व स्तर की जा रही हैं। जबकि कांग्रेस ने देश की ढांचागत मजबूती और संस्कृति की सदा उपेक्षा करती आई है, जबकि भाजपा राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रखरता से उठाती आई है और आगे भी उठाती रहेगी। सोमवार को पत्रकार वार्ता के बाद भी संगठनात्मक विषयों पर बैठकें हुई। जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने एक -एक से पिछले कार्यों की जानकारी ली। जबकि सभी प्रकोष्ठों और मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल एवं संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने ली। सभी प्रकोष्ठों और मोर्चा के प्रमुखों से एक-एक कर उनके कार्य की जानकारी भी ली गई। आज की बैठकों में प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडोली, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, अरविंद यादव, मीडिया प्रमुख संजय शर्मा, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, दीपक मंगला, सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, शमशेर सिंह खरक सहित अनेक नेता मौजूद रहे। सभी ने अपनी-अपनी बातें भी रखी।

Related posts

हरियाणा सरकार ने अगले 3 दिनों तक सरकारी व सेवानिवृत कर्मचारियों को वेतन और पेंशन व अन्य भत्ते देने का फैसला।

Ajit Sinha

सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, जो ज्वलंत मुद्दे हैं इस देश के, उनके विषय में राहुल गांधी बोलते रहेंगे, आवाज उठाते रहेंगे।

Ajit Sinha

नए डीसी नरेश कुमार ने संभाला  पदभार, जिलावासियों को दी सुशासन संकल्प वर्ष की बधाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x