Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री ने नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई का मंच पर किया भव्य स्वागत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम/ चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की गुरुग्राम स्थित पार्टी कार्यालय गुरुकमल में दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक के दूसरे दिन सांसदों व विधायकों और पूर्व प्रत्याशियों से मिशन-2024 पर चर्चा करने के दौरान आदमपुर के नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई का प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने मंच पर बुलाकर भव्य स्वागत किया।

ओम प्रकाश धनखड़ ने उपस्थित सभी सांसदों और विधाायकों तथा पदाधिकारियों को कहा कि आमदपुर की जीत हमारे लिए गौरव का विषय है। हमने पहली बार आदमपुर में कमल खिलाया है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने जी जान से मेहनत की थी। चर्चा के दौरान मंच से ही प्रदेश अध्यक्ष ने भव्य बिश्नोई को मंच पर आने के लिए आमंत्रित किया। जैसे ही भव्य मंच पर पहुंचे तो प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

Related posts

कोरोना वायरस के प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए राज्य में सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों को तुरन्त प्रभाव से 31 मार्च तक बंद: कमलेश ढांडा

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी ने आज महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह विधान सभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x