Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आज रजिस्टेशन क्लर्क रिंकू कुमार 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल टीम ने आज मंगलवार को रिंकू कुमार रजिस्ट्रेशन क्लर्क कार्यालय उपमण्डल अधिकारी (ना) पानीपत को 10000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लघु सचिवालय , पानीपत की पार्किंग से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित क्लर्क का नाम रिंकू कुमार है। इस संबंध में  आरोपित के विरुद्ध एफआईआर संख्या 22 दिनांक 5.8.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज किया गया।
 
शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह वाहनों की आर.सी. संबंधित फाइल तैयार करने का काम करता है। उसके पिता द्वारा अपने नाम लोन पर ली गई मोटरसाइकिल की आर.सी. व एक अन्य मोटरसाइकिल की आर.सी. से लोन हटाने व एक अन्य मोटरसाइकिल की आर.सी. ट्रान्सफर सम्बन्धित तीन फाईल पास करने की एवज में आरोपित  रिंकू कुमार रजिस्ट्रेशन क्लर्क कार्यालय उप मण्डल अधिकारी (ना) पानीपत द्वारा उससे 9,000/- रूपये प्रति फाइल के हिसाब से 27,000/- रूपये नकद रिश्वत की मांग की। उसके द्वारा बार-2 अनुरोध करने पर आरोपित द्वारा 10,000/- रूपये नकद बतौर रिश्वत लेने बारे अपनी सहमति दी है। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मैपिंग का कार्य अगले एक माह में होगा पूरा-अनिल विज

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: टोहाना बॉर्डर पर तैनात हरियाणा पुलिस के अधिकारी एसआई विजय कुमार का हुआ निधन।

Ajit Sinha

किसान आंदोलन: कश्मीर यूनाइटेड फ्रंट संगठन के अध्यक्ष व लाल किला दंगे के दो प्रमुख आरोपित महिंद्र और मनदीप सिंह अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x