Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले एक होटल में नोट बांटते हुए पकड़े, हंगामा, वीडियो वायरल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट के एक होटल में बैग में भर कर नोट लाए और लोगों को बुला कर पैसे बांटते हुए पकड़े गए। ये खबर जब जनता को लगी तो हंगामा मच गया। और पैसों के साथ कई वीडियो वायरल हो गई। हंगामे की ये वीडियो कांग्रेस पार्टी ने आज अपने ट्विटर हैंडल पर दो बजकर 55 मिनट पर शेयर किया है। कैप्शन में ये लिखा है कि महाराष्ट्र में वोटिंग होनी है , उससे ठीक पहले बीजेपी के नेता पैसों के दम पर चुनाव प्रभावित करने में लगे है। इसमें कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े -बड़े नेता शामिल है। चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए , और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े कहते हैं, ”…नालासोपारा के विधायकों की बैठक चल रही थी. मतदान के दिन के लिए आदर्श आचार संहिता, वोटिंग मशीनों को कैसे सील किया जाएगा और अगर कोई आपत्ति करनी है तो कैसे किया जाएगा” …मैं उन्हें इसके बारे में बताने के लिए वहां गया था। पार्टी (बहुजन विकास अघाड़ी) के कार्यकर्ता अप्पा ठाकुर और क्षितिज ने सोचा कि हम पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग और पुलिस को जांच करने दीजिए, उन्हें सीसीटीवी फुटेज लेने दीजिए. मैं 40 साल से पार्टी में हूं. अप्पा ठाकुर और क्षितिज मुझे जानते हैं, पूरी पार्टी मुझे जानती है… फिर भी मेरा मानना ​​है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।’


पालघर के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में आज एक होटल के बाहर बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने उस वक्त हंगामा किया जब अंदर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की बैठक चल रही थी. बहुजन विकास अघाड़ी के विधायक क्षितिज ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया.

Related posts

“जेपी आंदोलन दिवस ” के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का 8 अप्रैल को राजघाट, नई दिल्ली में आयोजित होगा- अभय सिन्हा

Ajit Sinha

सब्जी बेचने वाली महिला के पास पहुंचा भूखा मोर, हाथ से इस तरह खिलाया खाना… देखें वीडियो

Ajit Sinha

बैंक्वेट हॉल के अंदर हर्ष फायरिंग की घटना हुई तो बैंक्वेट हॉल के मालिकों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x