Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजनीति के लिए नहीं, न्याय की मांग के लिए : वेणुगोपाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से शुरू की जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं है, इसका उद्देश्य केवल देशवासियों के लिए न्याय मांगने का है। यह बातें वेणुगोपाल ने मणिपुर के इंफाल में कहीं। वेणुगोपाल यात्रा की शुरुआत से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए इंफाल पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए वेणुगोपाल ने उम्मीद जताई कि मणिपुर सरकार मैदान के इस्तेमाल की अनुमति देगी, जिसकी अनुमति अब तक नहीं दी गई है।

कांग्रेस महासचिव ने स्पष्ट किया कि यात्रा में कुछ भी राजनीतिक नहीं है और न ही इसका चुनाव से कोई लेना-देना है। पहले निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा भी राजनीतिक नहीं थी और भारत जोड़ो यात्रा ने केवल प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों और मणिपुर के लोगों लिए न्याय मांगेगी।वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,500 किलोमीटर की दूरी तय की थी, वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान वह लगभग 6,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।इससे पहले, वेणुगोपाल ने सोमवार को मणिपुर पीसीसी मुख्यालय में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह, सीडब्ल्यूसी सदस्य गइखंगम, मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र, कांग्रेस प्रभारी गिरीश चोडनकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा की पदक लाओ, पद पाओ नीति को पूरे देश में लागू किया जाए – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

मुंह  और दांतों से संबंधित रोगों के प्रति जागरूक करने हेतु निकाली गई ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंपियन के तहत कार रैली।

Ajit Sinha

दिल्ली की चुनी सरकार को बाईपास कर हर फ़ैसला लेने के अति उत्साह में एलजी साहब ने खड़ा कर दिया क़ानूनी संकट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x