Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रिटेल मैनेजर और उसके भाई पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर रंजिश के चलते एक कंपनी के रिटेल मैनेजर और उसके भाई पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों को गंभीर चोट आई है। जिनका ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।  इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने एक नामज़द तीन हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में सोमवार को केस दर्ज कराया है।अस्पताल में भर्ती प्रमोद कुमार और उनके भाई कन्हैया की यह हालत एक बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों की है। प्रमोद ने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा स्थित  कंपनी में रिटेल मैनेजर है और रविवार की रात जब ऑफिस से अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर रोनिजा गांव जा रहे थे. 

इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे  पर बाइक पर सवार होकर आए तीन हमलावरों ने लोहे की राड से उन पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर दोनों भाइयों को लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।पीड़ित प्रमोद का कहना है कि इस दौरान एक हमलावर सचिन को पहचान लिया। पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद ने बताया है कि सचिन उनके साथ कंपनी में काम करता था। जो उनका जूनियर था। काम में लापरवाही बरतने की वजह से उसकी शिकायत अधिकारियों ने सचिन को नौकरी से हटा दिया गया था। इसी को लेकर सचिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला किया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related posts

दिल्ली पुलिस, एफबीआई और इंटरपोल के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का हुआ पर्दाफाश -4 अरेस्ट

Ajit Sinha

बारिश से बदला मौसम, फिर सिहरन वाली ठंड की बढ़ी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दो दिन मौसम खराब रहने की सम्भावना

Ajit Sinha

जल्द इलाज न करने पर नाराज शख्स  ने डॉक्टर पर चाकू से किया कातिलाना हमला, डॉक्टर की हालत गंभीर आरोपी अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x