Athrav – Online News Portal
दिल्ली

एक नाबालिग ने आज एक व्यक्ति को चाकुओं से गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी, पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के थाना नेब सराय इलाके से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दिल्ली के संगम विहार अस्थल मंदिर एकता चौक में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रातः सवा 6 बजे के लगभग इलाके के लोगों की आंख खुली तो लोगों ने देखा कि घर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति खून लथपथ हालत में बेहोश पड़ा हैं।और उसके शरीर पर चाकुओं के कई निशान देखे गए इस वारदात की सूचना लोगों क्षेत्र की पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ व्यक्ति को अपने गाडी में डाल कर तुरंत अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस की माने तो आज सुबह के लगभग 6:15 बजे थाना नेब सराय में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें एक घायल व्यक्ति के एकता चौक अस्थल मंदिर संगम विहार के एक घर के पास पड़े होने की सूचना दी गई। खून से लथपथ व्यक्ति को पीसीआर द्वारा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसके शरीर पर चाकू से वार के चार निशान पाए गए। मृतक की पहचान करने के लिए उसकी तस्वीर कई लोगों को दिखाई गई और उसकी पहचान अजहरुद्दीन पुत्र जफरुद्दीन निवासी देहरा सियान बुलंदशहर यूपी उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई जो वर्तमान में दिल्ली के संगम विहार एल फर्स्ट इलाके में रहता था। कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और लगातार प्रयासों से पता चला कि एल फर्स्ट संगम विहार निवासी एक सीसीएल ने अपराध किया है। जांच के दौरान पता चला कि दोनों एक दूसरे को जानते थे और कल रात दोनों के बीच शराब को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद सीसीएल ने मृतक पर ईंट से हमला किया और उसे चाकू मार दिया । दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे से कम समय में ही आरोपी सीसीएल को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया है ।

Related posts

खरगे ने दिल्लीवासियों को कांग्रेस के शासन की याद दिलाई, जिसने दिल्ली की तस्वीर बदल दी.

Ajit Sinha

लाजपत नगर चाइल्ड केयर होम में कमियाँ पाने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को लगाई फटकार।

Ajit Sinha

डबल मर्डर: एक मकान में दामाद ने अपने सास और ससुर की चाकू से गोद कर बड़े ही बेरहमी हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x