Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आधी रात को हत्या, सुबह एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने घायल, दबोचा गया मुख्य आरोपी टिल्लू।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
 ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में कल रात हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। साकीपुर गांव में एक 25 वर्षीय युवक, साजन, की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले के मुख्य आरोपित मंगेश उर्फ टिल्लू को पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। साजन, जो वकालत की पढ़ाई कर रहा था, अपने दोस्त की शादी से लौट रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं।

डीसीपी नोएडा सेंट्रल के अनुसार, साजन की हत्या उस वक्त हुई जब वह देर रात शादी समारोह से घर लौट रहा था। तभी पड़ोसी मंगेश उर्फ टिल्लू ने अपने तीन साथियों के साथ उसे घेर लिया। गाली-गलौज के बाद विरोध करने पर साजन पर तीन गोलियां दागी गईं। परिजन आनन-फानन में उसे कैलाश अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई बॉबी और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस ने इस मामले में वीर सिंह, मंगेश, वीरबती और श्रीपाल सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चार टीमें गठित की थीं। आज जब सूरजपुर पुलिस मोजर बियर गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध आई-20 कार आती दिखी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बदमाश कार मोड़कर रेलवे लाइन की कच्ची सड़क की ओर भागने लगे।डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि जंगल में खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।

Related posts

दिल्ली पुलिस को बजट अनुमान 2022-23 में 10355.29 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो पहले से 1701 करोड़ ज्यादा हैं।

Ajit Sinha

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़: 30 करोड़ रूपए के हशीश के साथ एक नेपाली समेत 3 तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha

सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड की गुंडागर्दी, लाठी डंडों से पीट-पीटकर युवक को किया अधमरा,4 पकड़े गए- वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x