Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

बिना चीर-फाड़ बदला हृदय का वाल्व, 80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला नया जीवन


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक बार फिर अपनी चिकित्सा कुशलता का लोहा मनवाया है। डॉक्टरों की एक टीम ने 80 वर्षीय बुजुर्ग का अत्यंत जटिल और जोखिम भरा हृदय ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न कर उन्हें नई जिंदगी दी है।80 वर्षीय मरीज को सांस लेने में भारी तकलीफ और सीने में भारीपन की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। जांच में पता चला कि उनके हृदय का ‘एओर्टिक वाल्व’ (Aortic Valve) खतरनाक स्तर तक सिकुड़ चुका था। इसका मुख्य कारण वहां कैल्शियम का भारी जमाव था, जो इस उम्र के केवल 5% से 10% लोगों में ही देखा जाता है।

मरीज की उम्र और स्थिति को देखते हुए ‘ओपन हार्ट सर्जरी’ जानलेवा साबित हो सकती थी। ऐसे में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शांतनु सिंघल और उनकी टीम ने TAVI (ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व इम्प्लीमेंटेशन) तकनीक का चुनाव किया। यह एक बिना चीर-फाड़ वाली आधुनिक प्रक्रिया है, जिसमें धमनी के रास्ते से ही नया वाल्व प्रत्यारोपित कर दिया जाता है।ऑपरेशन के नतीजे बेहद सुखद रहे। मरीज को न तो पेसमेकर की जरूरत पड़ी और न ही हृदय में कोई लीकेज मिला। महज दो दिनों के भीतर बुजुर्ग मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गए। मरीज की बेटी ने इस भावुक पल में डॉ. शांतनु और फ़ोर्टिस की पूरी टीम का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके पिता के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Related posts

आवारा कुत्तों के खौफ के आतंकित है शहर के लोग, बच्चे हो रहे शिकार, घायल बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ajit Sinha

सोशल मार्केटिंग साइट पर मोबाइल आई फोन बेचने और इंश्योरेंस कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृता अस्पताल का उद्घाटन के बाद उनका लाइव सम्बोधन सुने

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x