

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स स्क्वाड,रोहिणी की टीम ने आज शुक्रवार को एक व्यक्ति को 30000 नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर राकेश , नारकोटिक्स, रोहिणी के नेतृत्व में टीम ने पॉकेट -8 , सेफ -4 रोहिणी, दिल्ली में छापामारी में एक व्यक्ति को पकड़ा जिसका नाम मोहम्मद फैजान , उम्र 39 वर्ष है। तलाशी लेने पर 30,000 नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बरामद की गई।

यह कार्रवाई एक सूचना के आधार की गई है। इस संबंध में, कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63/65 के अंतर्गत, दिनांक 04.11.2026 को एफआईआर संख्या 596/2026, पीएस विजय विहार में दर्ज की गई है।आगे की जांच जारी है।



Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

