Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

दो इंस्पेक्टरों सहित फरीदाबाद पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त,सीपी विकास अरोड़ा ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 7 सदस्यों का सेवाकाल पूर्ण होने उपरांत विदाई समारोह का आयोजन पुलिस कमिश्नर  कार्यालय सेक्टर 21 सी में किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर  के साथ एसीपी विनोद कुमार व कार्यालय के पुलिसकर्मी मौजूद थे । इस अवसर पर पुलिस कर्मियों के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सेवानिवृत्ति पाने वाले सदस्यों के परिजन भी उपस्थित थे।

पुलिस प्रवक्ता  ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस कमिश्नर  कार्यालय के प्रांगण में फरीदाबाद पुलिस विभाग के सेवानिवृत्ति पाने वाले इंस्पेक्टर प्रेमराज व शाहबुद्दीन, उप- निरीक्षक इस्लाम, राजेंद्र, इंद्राज व उमेद तथा कुक सतपाल की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। निरीक्षक शाहबुद्दीन व प्रेमराज ने पुलिस विभाग में क्रमश: 38 व 33 साल की लम्बी सेवा दी है।

उपनिरीक्षक इस्लाम खान, इंद्राज और उमेद सिंह ने पुलिस विभाग में 34 साल की लम्बी सेवा देने के उपरान्त पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। उप निरीक्षक राजेंद्र 33 वर्ष तथा कुक सतपाल ने पुलिस विभाग में 21 साल तक कार्यरत रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। पुलिस कमिश्नर ने सेवानिवृत्ति पाने वाले सभी सदस्यों को फूल माला, स्मृति चिन्ह और  भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी। 

Related posts

खुशहाली पार्क के समीप एक शख्स की गला काट कर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी -केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राष्ट्पति राम नाथ कोविंद गांव अटाली के छोड़े व खिलाडी भूपेंद्र सिंह को ध्यान चंद अवार्ड 2017 से पुरस्कृत करने हेतु चयनित किया।

Ajit Sinha

दुर्घटनाग्रस्त हुई इनोवा कार में मिले प्रतिबंधित माँस के मामले एक आरोपी गिरफ्तार, फरार तीन की है तलाश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x