Athrav – Online News Portal
Uncategorized मुंबई

शहीद सैनिकों के परिजन को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगी अनुराधा पौडवाल

संवाददातामुंबई :  जानी-मानी पाश्र्व गायिका अनुराधा पौडवाल ने पांच शहीद सैनिकों के परिवार वालों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।
गायिका ने संगीत और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 18 फरवरी को महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव द्वारा उन्हें सम्मानित किये जाने के दौरान सूर्योदय फाउंडेशन के जरिए शहीदों के परिजनों को 50-50 हजार रूपये देने की योजना बनायी है। गायिका इस संगठन का हिस्सा हैं। पौडवाल ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘हम पांच शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित करने और 50-50 हजार रूपये देने जा रहे हैं। हमारे तरफ से यह एक छोटी सी पहल है लेकिन जिस तरह से हम कुछ कर सकते हैं उस तरह से अपना समर्थन देना चाहते हैं।’’ हाल में चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पदम श्री से सम्मानित 64 वर्षीय गायिका ने उम्मीद जताई कि सरकार एक ऐसी योजना लेकर आएगी जिसमें सेना के बच्चों को आरक्षण दिया जाएगा।

‘आशिकी’, ‘राम लखन’, ‘साजन’ और ‘दिल’ जैसी हिन्दी फिल्मों में अपनी आवाज देने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका अनुराधा पौडवाल :64: ने इसके अलावा भक्ति संगीत, भजन, मंत्र और स्तोत्र भी गाये हैं।

Related posts

मुंबई: देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी की रिसेप्शन पार्टी हैं जिसमें देश -दुनिया के बड़े सितारे फिर से नजर आएंगे।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: तनाव के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची कंगना रनौत, कंगना व शिव सेना के हजारों समर्थक आमने-सामने,हंगामा-देखें वीडियो ।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : अतिथि शिक्षकों का धरना आठवें दिन भी जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x