Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एंटी करप्शन ब्यूरो , गुरुग्राम की टीम ने आज देवेंद्र जमादार को 15000 रुपए रिश्वत लेते हुए किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरूग्राम की टीम ने आज गुरुवार को आरोपित देवेन्द्र जमादार, रेलवे स्टेशन जाटुसाना, रेवाड़ी को हनुमानगढ रेलवे स्टेशन राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इस मामले एसीबी गुरूग्राम द्वारा आरोपित सोनू कुमार की-मैन, रेलवे विभाग जाटुसाना रेवाड़ी को शिकायतकर्ता से 15,000/-रु बतौर रिश्वत लेते हुए रेलवे स्टेशन जाटुसाना जिला रेवाड़ी से रंगे हाथो दिनांक 1.7.2025 को पहले ही गिरफ्तार किया गया था तथा इस सम्बन्ध में उपरोक्त दोनो आरोपितों के विरूद्व मुकदमा संख्या 23 दिनांक 1.7.2025 धारा 7 पीसी एक्ट व 308(2) बीएनएस थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है।

उसकी व उसके भाई की जमीन रेवाड़ी से हिसार जाने वाले रेलवे लाईन के साथ लगती है। रेलवे के कर्मचारी देवेन्द्र जमादार व सोनू की-मैन रेलवे विभाग द्वारा उसकी जमीन में लगभग 20 फुट अन्दर तक पत्थर के पोल लगाए गए । दिनांक 30.6.2025 को वह रेलवे स्टेशन जाटुसाना, रेवाड़ी जाकर देवेन्द्र जमादार व सोनू की-मैन, रेलवे विभाग से मिला और अपनी जमीन में लगे पत्थर के पोल को हटवाने के लिए अनुरोध किया। इस पर आरोपित देवेन्द्र जमादार, रेलवे स्टेशन जाटुसाना, रेवाड़ी द्वारा उससे उसकी जमीन से पोल हटवाने की एवज में 20,000/-रूपये (बीस हजार रूप्ये) नकद बतौर रिश्वत की माँग की। इस पर उसके द्वारा बार अनुरोध करने पर आरोपित सोनू की-मैन, रेलवे विभाग द्वारा 15,000/-रूपये बतौर रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई।

Related posts

बीती रात भारी बारिश के दौरान गुरुग्राम के इफको चौक के समीप करंट लगने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने 500 से अधिक स्मार्ट फोन लूटने वाले गिरोह के सात सदस्यों को किया अरेस्ट, 35 फोन, दो चाकू बरामद।  

Ajit Sinha

पहले से घात लगाए हुए कुकी उग्रवादी ने जलापूर्ति लाइन की मरम्मत के दौरान कोनसा खुल ग्रामीणों पर किया हमला, कई जख्मी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x