Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज रजिस्ट्री क्लर्क और नंबरदार को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एसीबी हिसार द्वारा आज गुरुवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित विकास तत्कालीन रजिस्ट्री क्लर्क, तहसील भिवानी व ओमबीर नम्बरदार निवासी गांव देवसर तहसील भिवानी कोे मुकदमा  की तफ्तीश के दौरान पर्याप्त साक्ष्य व तथ्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित  को शुक्रवार को न्यायालय भिवानी में पेश किया जाऐगा। मामला यह था कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि भिवानी शहर में स्थित बैप्टिस्ट मिशनरी सोसायटी कॉर्पोरेशन की 20 कनाल 11 मरला भूमि को रविन्द्र मलिक तत्कालीन तहसीलदार, तहसील भिवानी व विकास तत्कालीन रजिस्ट्री क्लर्क, तहसील भिवानी ने क्रेतागण जलजीत मलिक व राजेश सरकारी के साथ मिलीभगत कर के व फर्जी तरीके से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करवाने की कोशिश करने के आधार पर मुकदमा न. 364 दिनांक 7.10.2022 धारा 420,467,468,471,120-बी भा.द.स. व 7,8,13 पीसी एक्ट 1988 थाना सिविल लाईन भिवानी में दर्ज किया गया था।उपरोक्त मुकदमा  में एसीबी हिसार द्वारा 8 आरोपित  सतीश जोर्ज, जलजीत मलिक, रोहित फोगाट, लियाक्त खान, सज्जन वर्मा, रविन्द्र मलिक तहसीलदार भिवानी, जगजीत उर्फ आशीष व सुमेर घणघस के खिलाफ चालान अदालत भिवानी में पहले ही दिया जा चुका है तथा मुकदमा में राजेश सरकारी पुत्र मुख्त्यार सिंह निवासी गाँव घामड़ जिला रोहतक की गिरफ्तारी अभी बकाया है।

Related posts

प्लाटों को फर्जी मालिक बनकर व करोड़ों रुपयों की हेराफेरी करने बेचने वाले 1-1 लाख के ईनामी 3 बदमाशों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का अपराध पर कड़ा प्रहार, प्रदेश में लगातार गिर रहा अपराध का ग्राफ-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेस वे पर लड़कों ने की चलती स्कार्पियों गाड़ी से की जमकर आतिशबाजी, दागे कई शॉर्ट्स, वीडियो हुआ वायरल -देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x