Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

लोगों को विदेश भेजने के बहाने ठगने में शामिल एक और फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:आइजीआइ थाना पुलिस ने आज एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं , जो लोगों को विदेश भेजने के बहाने लाखों रूपए की ठगने का काम करते थे। इस गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम अमित गौड़, नितिन नजरा ,मंजीत उर्फ़ बब्बू व विजय कुमार हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 भारतीय पासपोर्ट, 7 नेपाली पासपोर्ट, विभिन्न देशों के 35 पीआर कार्ड, विभिन्न देशों के 26 वीजा, विभिन्न देशों के 2000 खाली वीजा, खाली सीडीसी और विभिन्न देशों और हवाई अड्डों के 165 जाली वीजा टिकट,

विभिन्न देशों के 127 वीज़ा मेकिंग डेज़, विभिन्न देशों के वीज़ा होलोग्राम, विभिन्न देशों के इमिग्रेशन की सील, 8 उच्च गुणवत्ता वाली पेशेवर प्रिंटिंग और लैमिनेटिंग मशीन, सील बनाने की मशीन, पासपोर्ट को तड़का लगाने के लिए विभिन्न उपकरण, साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद बरामद किए हैं।

पुलिस ने इन आरोपितों को मुकदमा नंबर -2021 , भारतीय दंड संहिता की धारा 406 , 420, 467, 471 120 बी व 34 के तहत , पीएस आइजीआइ एयरपोर्ट , दिल्ली में दर्ज मुकदमे में अरेस्ट किए गए हैं।

इनमें मंजीत उर्फ़ बब्बू, विजय कुमार व नितिन नाजरा पर भी आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। और मुख्य एजेंट अमित गौड़ निवासी राजघराना आपर्टमेंट , संत नगर , बुरारी , उम्र 36 , चंदन चौधरी निवासी टैगौर गार्डन, दिल्ली , उम्र 42 साल व नितिन नगरा , निवासी 48 हौजरानी मालवीया नगर , दिल्ली , उम्र 44 साल हैं।

Related posts

डीएचबीवीएन के सहायक लाइनमैन को 7,500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस की मिशन मोड अप्रोच से साइबर अपराध में बड़ी गिरावट

Ajit Sinha

शेर को सामने से आता देख जान बचाकर भागे लोग, वीडियो हुआ वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x