Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: डॉ. सुनील कुमार गर्ग फिर नियुक्त हुए जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कुलसचिव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के राज्यपाल तथा जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ. सुनील कुमार गर्ग को एक और कार्य काल के लिए विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया है।

हरियाणा राजभवन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ गर्ग की पुनः नियुक्ति राज्य सरकार की अनुशंसा की गई है। अपनी नियुक्ति पर डॉ. गर्ग ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने डॉ. गर्ग को एक बार पुनः कुलसचिव पद पर नियुक्ति पर बधाई दी है।

विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने भी डॉ. गर्ग को एक बार पुनः कुलसचिव का पद ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं। डॉ. सुनील कुमार गर्ग ने 6 सितंबर 2019 को विश्वविद्यालय के छठे कुलसचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया था। विश्वविद्यालय में कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण करने से पहले डॉ. गर्ग राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, पलवल के निदेशक थे। डॉ. गर्ग का जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कुलसचिव के रूप में कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है और विश्वविद्यालय ने उनके कार्यकाल में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से थर्मोडायनामिक्स में पीएचडी डाॅ. गर्ग को अकादमिक, अनुसंधान और विकास, उद्योग और प्रशासनिक कामकाज में लगभग तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में अनेकों शोध प्रकाशित है और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में उनकी निरंतर भागीदारी रही है। इसके अलावा, वे कई शैक्षणिक तथा तकनीकी संस्थानों एवं सोसाइटी में सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस के दिग्गज नेता जनार्दन द्धिवेदी से विधायक नीरज शर्मा ने लिए राजनीति के गुरुमंत्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने अपना कार्यभार संभाल लिया,गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं ,आमजनों की सेवा में सोमवार से करेंगें

Ajit Sinha

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने मथुरा में आखिर क्यों चलाया आपरेशन “फूफा” जी- जानने के लिए पढ़े 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x