Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली हरियाणा

दिल्ली व हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम की 3 लाख 10 हजार के इनामी, खूंखार बदमाश रोमिल के बीच हुई मुठभेड़, रोमिल वोहरा मारा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ की संयुक्त टीम की आज मंगलवार सुबह को हरियाणा पुलिस के 3 लाख 10 हजार रुपए के इनामी वांछित कुख्यात बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में, संयुक्त टीम की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात, इनामी व वांछित बदमाश मारा गया। मारे गए कुख्यात बदमाश का नाम रोमिल वोहरा है। यह मुठभेड़ आज सुबह थाना किशनगढ़, दक्षिण दिल्ली में हरियाणा -दिल्ली बॉर्डर के समीप दिल्ली -हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम के एक -एक उप निरीक्षक ने जवाबी कार्रवाई में वांछित , इनामी व कुख्यात बदमाश रोमिल वोहरा पर गोलियां बरसाई,इसके तुरंत बाद उसे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक पिछले दो महीने में, हरियाणा में लगातार हो रहे निर्मम हत्याकांडों में, अपराधी रोमिल वोहरा, निवासी यमुनानगर, हरियाणा वांछित चल रहा था। इसके द्वारा कुरुक्षेत्र में सनसनीखेज़ शान्तनु हत्याकांड तथा यमुनानगर में एक जघन्य तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। अपराधी रोमिल वोहरा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दर्ज एक आर्म्स एक्ट के मुकदमे में भी वांछित चल रहा था। हरियाणा में हुई हत्याओं की ज़िम्मेदारी बैंकाक से प्रत्यर्पित गैंगस्टर वीरेंदर प्रताप @ काला राणा और उसके विदेश बैठे भाई सूर्य प्रताप @ नोनी राणा ने ली थी। कल अर्थात 23 जून की देर रात, हरियाणा पुलिस की एसटीएफ से सूचना प्राप्त हुई की रोमिल सम्भवतः दिल्ली में अपराध करने जा रहा है। इस पर, हरियाणा पुलिस की एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक जॉइंट टीम ने कार्रवाई करी। आज, अर्थात 24 जून की सुबह, थाना किशनगढ़, दक्षिण दिल्ली में, हरियाणा -दिल्ली बॉर्डर के समीप पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अपराधी रोमिल की मुठभेड़ हुई, जिसमे दिल्ली और हरियाणा पुलिस के एक-एक उप निरीक्षक तथा जवाबी कार्रवाई में, अपराधी रोमिल ने गोलियां लगीं। जिससे दोनों पुलिस कर्मी घायल हो गए, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोमिल वोहरा मारा गया। अपराधी रोमिल वोहरा के ऊपर, हरियाणा पुलिस से, 3,10,000/- रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस कार्रवाई में मृत्यु होने पर करी जाने वाली अग्रिम कार्रवाई करी जा रही है।

Related posts

कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव -2024 के लिए पांच राज्यों के 43 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की हैं – पढ़े

Ajit Sinha

जन्माष्टमी के जश्न के बीच पुलिस और बदमाशों के बीच हुई धाए-धाए, 4 बदमाश गोली लगने से हुए घायल, चार पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा:हिसार में फ्रैंचाइजी खोल 30 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दे बनाया आत्मनिर्भर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x