अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
शराब के खर्चे को लेकर हुए एक झगडे में एक फैक्टरी के मालिक के साढ़ू के लड़के और उसके भतीजे की स्टील की पाइप से जान से मारने की नियत से मार मार कर बेहोश कर दिया, और वारदात वाले स्थान से फरार हो गया। इस मामले में गत 22 जून 2025 को थाना राजेंद्रा पार्क , गुरुग्राम में कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अब थाना राजेंद्रा की पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपित का नाम अंकित है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 22 जून 2025 को थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना रात के समय बुढेड़ा चौक पर स्थित एक फैक्ट्री के अंदर से चिल्लाने की आवाज आने तथा कुछ समय बाद फैक्ट्री के अंदर से तेज रफ्तार से एक व्यक्ति बाहर निकलने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। इस सूचना पाकर थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची, जहाँ पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस टीम द्वारा घायल को एम्बुलेंस द्वारा एसजीटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया तथा घटनास्थल का फैक्ट्री के मालिक की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया।

उनका कहना है कि गत 22 जून 2025 को फैक्ट्री के मालिक ने हाजिर थाना आकर एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि वह कादीपुर, गुड़गांव का रहने वाला है और बुढेड़ा चौक, गुरुग्राम के पास SR AGRO इंडस्ट्रीज के नाम से उसकी फैक्ट्री है। फैक्ट्री में उसके साढु का लड़का दीपक पिछले 6 महीने से ऑपरेटर का काम कर रहा है और पिछली रात अंकित नाम के व्यक्ति के साथ था, अंकित ने उसके साढू के लड़के/उसके भतीजे को जान से मारने की नियत से चोंटें मारी है। इस शिकायत पर थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। उनका कहना हैं कि थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित को चोटें मारने की वारदात को अंजाम देने वाले 1 आरोपित को आज केएमपी फरुखनगर के पास स्थित फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित का नाम अंकित (उम्र 29 वर्ष) निवासी गांव कासनी, झज्जर है। आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि पीड़ित को आरोपित अंकित दोनो की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दिनांक 22.06.2025 की रात को समय करीब 1:30 बजे जब ये दोनों SR AGRO इंडस्ट्रीज में शराब पी रहे थे तो इसकी शराब के खर्चे को लेकर आपस में कहासुनी और हाथापाई हो गई, इसी दौरान आरोपित अंकित ने वहां रखे एक स्टील के पाईप से पीड़ित पर वार करके उसको घायल कर दिया। आरोपित ने वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई स्टील का पाईप आरोपित की निशानदेही पर फैक्ट्री से बरामद की गई है । आगामी कार्रवाई के लिए आरोपित को न्यायालय में पेश करके 02 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

