Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

होली के दिन किचड लगाने पर हुई कहासुनी, धक्का देकर छत से गिराया,पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:4 मार्च को गांव मलेरना,बल्लभगढ़, फरीदाबाद में महिला व उसके ससुर को कहासुनी उपरांत धक्का देकर छत से गिराने के मामले में दो आरोपितों को थाना सदर बल्लभगढ़ , फरीदाबाद की टीम ने आज गिरफ्तार किया है, जिनके नाम रोहित (28) व मोहित (21) निवासी  गांव मलेरना, फरीदाबाद है। इस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। 
पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव मलेरना वासी एक महिला ने थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद में दी अपनी शिकायत में बताया कि गत 4 मार्च को वह अपनी ननद के साथ छत पर मौजूद थी तभी उनके पडोसी रोहित व मोहित अपने दो साथियो के साथ उनकी छत पर आए  और उनको रंग व किचड लगाने लगे। जिनको मना किया तो बदतमीजी करने लगे और जब शिकायतकर्ता का सुसर ओमप्रकाश इनको रोकने के लिए  छत पर आया तो आरोपितो ने शिकायतकर्ता व उसके ससुर ओमप्रकाश को छत से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जिससे शिकायतकर्ता व उसके ससुर को चोटे आई। जिस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद  में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित सगे भाई है तथा शिकायतकर्ता के पडोसी है। 4 मार्च को दिन के समय आरोपित अपने अन्य साथी के साथ शिकायत कर्ता के मकान की छत पर आए  और उनको रंग व किचड लगाने लगे। शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो उसके साथ कहासुनी की तभी छत पर ओमप्रकाश भी आ गया कहासुनी बढ गई तो उन्होंने शिकायतकर्ता व ओमप्रकाश को धक्का देकर छत से गिरा दिया।आरोपित रोहित पर लडाई झगडे, चोरी व शस्त्र अधिनियम सहित 4 मामले पूर्व में दर्ज है। जिनको न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

हरियाणा में फिर से मनोहर सरकार बनाने के लिए विपुल गोयल ने युवाओं से की अपील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन, प्रौद्योगिकी के गुलाम न बने, करें संतुलित उपयोगः प्रो. सोनी

Ajit Sinha

सरल केंद्र नूंह में 6000 रुपए की रिश्वत लेते रजिस्ट्रेशन क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x