Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख रूपए की ठगी करने वाला आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: थाना रायपुर रानी, पंचकूला की टीम ने आज विदेश भेजने के नाम पर 29 लाख रूपए की ठगी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम करण वर्मा, निवासी गांव मुआना , सफीदों , जींद , हरियाणा हैं। पीड़ित चमन लाल, निवासी गांव खेड़ी, पंचकूला दर्ज मुकदमे में बताया कि वर्ष 2021 में मुनीम का कार्य करता था। एक उसका पडोसी जतिन घर पर आया और कहा कि उनके रिश्तेदार कनाडा में सेटल हैं और वह अच्छा पैसा कमा रहे हैं, और तभी जाना चाहता हैं , तो 29 लाख रूपए  लगेंगे। उसके बाद उसने उस व्यक्ति को 9 लाख रूपए नगद दे दिए , फिर कुछ दिन बाद कहा कि आपका वीजा लगने वाला हैं, अब बाकी के 20 लाख रूपए भी दे दो, इसके उपरांत उसने मजबूर होकर उसे 20 लाख रूपए दे दिए। 

इसके उपरांत उसने उससे कहा दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच जाना जब वह 16 जनवरी 2022 को अपने पासपोर्ट के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उस का वीजा इंडोनेशिया देश लगवाया.फिर उन्होंने कहा कि पहले तीन महीने इंडोनेशिया लगाने पड़ेंगे,फिर वहां से आपको कनाडा भेजा जाएगा,जिसपर वह मजबूर होकर इंडोनेशिया चला गया। इसके उपरांत लगभग ढेड़ महीने इंडोनेशिया रहने के बाद जतिन के रिश्तेदार कहा कि आप को इंडोनेशिया से इंडिया आना पड़ेगा, जिस पर उसने कहा कि मैंने 29 लाख रूपए विदेश कनाडा भेजने के लिए दिए थे और आप मुझे इंडिया में वापिस क्यों भेज रहे हो। जिस पर जतिन की बहन ने कहा कि जैसा -जैसा कह रही हूँ , तू बस वैसा -वैसा करते रहो।  इसके बाद वह इंडिया वापिस आ गया, इसके उपरांत वह शाहबाद में किराए पर रहने लग गया जो लगभग 9 महीने के बाद तुम्हें दुबई के रास्ते से कनाडा भेज देंगे। फिर उसको दुबई भेज दिया। इसके बाद जब दुबई से आगे का वीजा नहीं मिला फिर वह इंडिया वापिस आ गया। फिर वह पैसे वापसी के लिए बोला तो लारे लगाने लगे , ना वीजा लगवाया और ना पैसे वापस किए। इस सम्बन्ध में थाना रायपुर रानी में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 , 406 , 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया। अब आरोपित करण वर्मा को इस मुकदमे में गिरफ्तार किया गया है।    

Related posts

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, इस दौरान चैन स्नेचर के पैर में लगी गोली -दो पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा: एसटीएफ की टीम ने आज देहरादून, फरीदाबाद व पलवल से 3 कुख्यात ईनामी मोस्टवांटेड बदमाशों को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में डिप्रेशन चल रही नाबालिग लड़की का जीवन मेडिकल स्टोर के स्टाफ ने नींद की गोलियां देकर खतरे डाला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x