
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके के एक रेस्तरां में मंगलवार की देर रात को एक लड़के की गोली मारने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा,एनडीआर की टीम ने एक नाबालिग आरोपित को दिल्ली के ओखला एस्टेट के पास से गिरफ्तार किया है, आरोपित की उम्र 16 वर्ष है, 12 वीं क्लास की पढ़ाई कर रहा था। और बचपन से ही दिल्ली के ओखला इलाके में अपने भाई , दादा और पिता के साथ रहता है। मामूली बहस के बाद आरोपित ने लड़के को गोली मार कर फरार हो गया। पीड़ित लड़का एक लड़की के साथ अमर कॉलोनी के रेस्तरां में आया हुआ था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को अमर कॉलोनी क्षेत्र में एक रेस्तरां में गोलीबारी की घटना में शामिल एक वांछित अपराधी के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई करते हुए, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (एनडीआर) टीम ने उपरोक्त घटना में वांछित संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए तलाशी ली। सुबह लगभग 04:00 बजे पुलिस टीम दिल्ली के ओखला एस्टेट के पास श्याम नगर पहुंची, जहां एक संदिग्ध के पते की पुष्टि की गई। घर की तलाशी लेने पर एक लड़का वहां मौजूद मिला और स्टाफ की मदद से उसे पकड़ लिया गया।
उससे लंबी पूछताछ की गई और बाद में उसकी पहचान सीसीएल उम्र 16 साल के रूप में हुई। कल मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद था। सीसीएल और एक अज्ञात लड़के के बीच जमकर बहस हुई. इसके बाद सीसीएल ने अपनी पिस्तौल निकाली और उस लड़के पर गोली चला दी. उपरोक्त सीसीएल को धारा 35.1(सी) एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

