Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य भर में अलर्ट जारी किया है. विर्क

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य भर में अलर्ट जारी किया है, जिसके अंतर्गत जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा प्राप्त था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को राज्य में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों व अन्य जगहों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था करने व उनके घर वापस जाने के फैसले पर भी प्र्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा शांति भंग करने की संभावना के मद्देनजर, पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सावधानी बरतने और राज्य में किसी भी घटना या गैर कानूनी गतिविधि को रोकने के लिए सभी संभव संसाधन जुटाने के लिए निर्देशित किया गया है। 17 अगस्त, 2019 तक भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के आद्रष जारी किए गए हैं। श्री विर्क ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है



ताकि कश्मीरी लोगों और अन्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्हें राज्य में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए किसी भी संभावित चुनौती से बचने रखने के लिए कहा गया है। एडीजीपी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को निरस्त करने के बाद सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। राज्यों को सोशल मीडिया पर झूठी व असत्य समाचार, अफवाहों और गल्त संदेशों के प्रसार के खिलाफ सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है।

Related posts

चंडीगढ़: आबकारी नीति 2022-23 के तहत 9200 करोड़ रूपए का राजस्व जुटाने का टारगेट – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

विपुल गोयल ने पिछले पांच सालों में जो भी विकास कार्य कराए हैं, उसका फायदा कांग्रेस व अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों का होगा। 

Ajit Sinha

हरियाणा में भाजपा के 308 मंडल कार्यकारिणी की बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन: डा. संजय शर्मा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!