Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ऑनलाइन गेमिंग एवं साइबर धोखाधड़ी में संलिप्त एक गिरोह का किया पर्दाफाश, 04 आरोपितों को किया अरेस्ट-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
थाना साइबर दक्षिण,गुरुग्राम की टीम ने आज शुक्रवार को Z-16 तीसरी मंजिल सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी सेक्टर-37 डी, गुरुग्राम में रेड की, और ऑनलाइन गेमिंग गिरोह का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान मौके से 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये चारों आरोपित छापेमारी के दौरान ऑनलाइन गेमिंग पैनल पर सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 15 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 11 बैंक खातों की चेक बुक/पासबुक, 07 पेमेंट बॉक्स व वाई-फाई राउटर बरामद किए है। पकड़े गए आरोपितों के नाम 1.आदित्य निवासी गांव कारी धारणी जिला चरखी दादरी (हरियाणा), 2. कपिल निवासी गांव फैजलीपुर जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा), 3. सन्नी चाहर गांव गहरी खुर्द, ब्लॉक अकोला, जिला आगरा (उत्तर-प्रदेश) व 4. सूरज राजपूत शांति नगर, माल गोदाम रोड, मथुरा (उत्तर-प्रदेश) हैं,  

साइबर अपराध , गुरुग्राम गौरव फोगाट के नेतृत्व में  थाना साइबर दक्षिण ,गुरुग्राम के प्रबंधक नवीन की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 28.05.2026 को पुलिस तकनीकी का प्रयोग करते हुए Z-16 तीसरी मंजिल सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी सेक्टर-37 डी, गुरुग्राम में रेड की जहां पर ऑनलाइन गेमिंग पैनल पर सट्टा संचालित करने व साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 4 आरोपितों को काबू करने में सफलता हासिल की है, जिनके नाम 1. आदित्य निवासी गांव कारी धारणी जिला चरखी दादरी (हरियाणा), 2. कपिल निवासी गांव फैजलीपुर जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा), 3. सन्नी चाहर गांव गहरी खुर्द, ब्लॉक अकोला, जिला आगरा (उत्तर-प्रदेश) व 4. सूरज राजपूत शांति नगर, माल गोदाम रोड, मथुरा (उत्तर-प्रदेश) हैं, ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट पर धोखाधड़ी में संलिप्तता पर आरोपितों के विरुद्ध थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में BNS व हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ़ गैंबलिंग एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। रेड के दौरान पुलिस टीम को फ्लैट के अंदर उपरोक्त 4 युवक लैपटॉप व मोबाइल फोन पर कार्य करते हुए मिले। फोगाट का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि एक अन्य व्यक्ति के कहने पर आरोपित  आदित्य अपने अन्य साथियों के साथ ऑनलाइन गेमिंग पैनल “reddyanna888” पर बुकी आईडी के माध्यम से कार्य करता था। ऑनलाइन गेम खिलाने के लिए ऐड चलाई जाती थी जब कोई कस्टमर गेम खेलने का इच्छुक होता तो गेमिंग वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी बनाता था और गेम खेलने के लिए वेबसाइट पर दिए हुए QR कोड पर पेमेंट की जाती थी। आरोपित  द्वारा ऑनलाइन गेम खेलने वाले व्यक्तियों से QR कोड के माध्यम से राशि प्राप्त कर गेमिंग आईडी में प्वाइंट/कॉइन जोड़ने का कार्य किया जाता था। आरोपितों  को प्राप्त राशि में से लगभग 20 प्रतिशत कमीशन मिलता था। इस दौरान यह भी ज्ञात हुआ कि उन्हें बैंक खातों की किट, सिम कार्ड व QR कोड व्हाट्सएप के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति द्वारा उपलब्ध करवाए जाते थे, जिससे वे ऑनलाईन गेमिंग एवं वित्तीय लेनदेन संचालित करते थे तथा साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते हैं।उनका कहना है कि आरोपितों के कब्जा से 15 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप, 15 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 11 बैंक खातों की चेक बुक/पासबुक, 07 पेमेंट बॉक्स व वाई-फाई राउटर बरामद किए गए हैं। आरोपितों से अन्य साथी आरोपितों  व वित्तीय लेन देन के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मुकदमा में आरोपितों  से गहनता से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद की एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पलवल बुलाया, बार-बार रेप करने, वीडियो को वायरल करने की धमकी दे ऐठें 5 लाख, केस दर्ज

Ajit Sinha

कुख्यात अपराधी अपने दोस्त व पत्नी के आशिक की सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अडानी सीएनजी पंप दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश – 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x