Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा हाइलाइट्स

स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा के संकल्प को और मजबूत करते हुए और प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य क्षेत्र की 100 करोड रूपये से अधिक की 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी भी उपस्थित रही।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अवसंरचना को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 22.29 करोड़ रूपये की लागत से 30 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन और 21.50 करोड़ रूपये की लागत से 16 स्वास्थ्य संस्थानों का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल सोनीपत में 6.45 करोड़ रूपये की लागत से विश्राम गृह का शिलान्यास, 0.34 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष की लागत से 23 जिला अस्पतालों में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार क्लिनिक( महिला क्लिनिक) का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने पीपीपी मॉडल के तहत सीटी स्कैन एंव एमआरआई सेवाओं का विस्तार करते हुए 12 करोड़ रूपये की लागत से जिला अस्पताल पानीपत और कुरुक्षेत्र में एमआरआई और 10 करोड़ रूपये की लागत से सब डिविजनल अस्पताल बहादुरगढ़ और जिला अस्पताल दादरी में 10 करोड़ रूपये की लागत से सीटी स्कैन सेवाओं का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने हृदय रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार हेतु 600 स्वास्थ्य संस्थाओं में 3 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष की लागत से टेली-ईसीजी सेवाओं का शुभारंभ, कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत 24 करोड़ रूपये से अधिक राशि के एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, डिफिब्रिलेटर, एक्स-रे मशीन, टूनैट मशीन और आईसीयू बेड की व्यवस्था का शुभारंभ, 3.60 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष की लागत से महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास (नारनौल) और श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कालेज छांयसा (फरीदाबाद) में निशुल्क डायलिसिस सुविधा का शुभारंभ, 1.73 करोड़ रुपये की लागत से 23 जिला अस्पतालों में आमजन को ब्रांडेड दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने के लिए अमृत फार्मेसी का शिलान्यास और 0.91 करोड़ रूपये की लागत से 4600 आशा कार्यकर्ताओं के लिए आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Related posts

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए आज दूसरे दिन चार लोगों ने दाखिल किए नामांकन पत्र :विक्रम सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद के 3 क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित, माइक्रो कंटेनमेंट जोन में 1 सप्ताह के लिए रहेगा लॉकडाउन: डीसी  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी की टीम ने आज ओखला एन्क्लेव – सेक्टर -91 से हटाए अवैध कब्जे , की तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x