Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

मामला रफा दफा करने का दबाव बनाने की शिकायत मिलने पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने किया नोडल अधिकारी को सस्पेंड


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
भिवानी:स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में 14 परिवादों की सुनवाई करते हुए प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर ने आयुष्मान पैनल के एक निजी अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने के मामले में मरीज द्वारा उन पर मामले को रफा दफा करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान का कार्य देख रहे नोडल अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री नागर ने इस मामले की जांच के लिए अतिरिक्त उपायुक्त, सिविल सर्जन और कष्ट निवारण समिति की दो महिला गैर सरकारी सदस्यों की एक कमेटी का गठन करने के साथ-साथ अस्पताल का आयुष्मान पैनल से लाइसेंस भी रद्द किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि वे नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाएं। पेयजल से संबंधित नागरिकों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी जाएं। इस दौरान भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, डीसी साहिल गुप्ता, प्रवर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार मौजूद रहे।

बैठक में कुल 14 परिवाद रखे गए, जिनमें से 9 परिवादों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 5 को अगली बैठक तक लंबित रखा गया। खाद्य एवं आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने भिवानी निवासी भगवानदास के सीवरेज ठप संबंधित परिवाद की सुनवाई करते हुए जन स्वास्थ्य अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्या का समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने सीवरेज लाइन ठप होने की शिकायत पर कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्यों की कमेटी का गठन करते हुए 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नागरिकोंं के पेयजल से संबंधित शिकायतों के फोन जरूर उठाएं और उन पर त्वरित कार्रवाई करें। भिवानी निवासी सुभाष के पुराने परिवाद की सुनवाई करते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन को अतिशीघ्र उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। फैंसी चौक भिवानी निवासी धर्मसिंह के निजी अस्पताल में उपचार में लापरवाही बरतने पर हुई मौत के मामले की सुनवाई करते हुए बोर्ड का गठन कर 15 दिन के अंदर कार्रवाई के निर्देश दिए। हुनमान गेट भिवानी निवासी संतोष के बेटे की मौत के मामले में कष्टï निवारण समिति की दो महिला सदस्यों को कमेटी में शामिल कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भिवानी निवासी केके वर्मा के महम रोड़ पर पौधारोपण से संबंधित परिवाद की सुनवाई में वन विभाग को पर्याप्त संख्या में पौधारोपण करने के निर्देश दिए।मंत्री राजेश नागर ने भिवानी निवासी भगवानदास के औद्योगिक क्षेत्र में सफाई से संबंधित  परिवाद की सुनवाई करते हुए एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी और नगर परिषद को मामले को तुरन्त सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदूषण फैलाने वालों के चालान काटे जाएं।इसी प्रकार से जीतूवाला जोहड़ निवासी उषा द्वारा स्विमिंग मे नहाने गए उसके भाई के गायब होने के परिवाद की सुनवाई करते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। डीसी कॉलोनी से रवि शर्मा व क्षेत्रवासियों द्वारा पेयजल की समस्या के परिवाद की सुनवाई के दौरान मंत्री श्री नागर ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नए बोर की व्यवस्था करने, पर्याप्त पेयजल के लिए पुरानी मोटरों को बदलने, सप्लाई का समय निर्धारण ठीक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय मूलचंद मंदिर के  सामने से गुजरने वाली गली में बने गड्ढे को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री ने कहा कि सरकार नागरिकों को मूलभूत सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अनाज वितरण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राशन वितरण प्रत्येक माह की दस तारीख तक किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के पास जो भी शिकायतें पहुंचती हैं, उन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती है। यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उन पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाती है। सरकार का उद्देश्य लोगों को पारदर्शिता के साथ मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना व पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, सिवानी की एसडीएम विजया मलिक, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार, सीएमजीजीए रिषव रंजन, डिप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल, डीएसपी अनूप कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, सीएमओ डॉ रघुवीर शांडिल्य, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप प्रजापत व रमेश पचेरवाल, गैर सरकारी सदस्य एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, सुनील वर्मा नम्बरदार, सत्यनारायण शर्मा, रामकिशन हलवासिया, मुकेश सोढ़ी, उमेद सिंह, गोविंद बंसल, कमल फौजी, नविता तंवर, बबीता तंवर, सीमा बंसल, राम अवतार सहित कष्ट निवारण समिति के विभिन्न गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

कांग्रेस ने लगा रखे थे भ्रष्टाचार के उद्योग, भाजपा ने लगाई रोक : मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के पक्ष में बीजेपी कार्यकताओं ने तेज की प्रचार-प्रसार -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

IPO में निवेश के नाम पर 25,35,322-/ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x