Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गोकशी और गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा आरोपी मुठभेड़ के दौरान गोली के बाद घायल अवस्था में अरेस्ट -वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: गोकशी और गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सेक्टर- 63 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार करने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके कब्जे से 315 बोर तमंचा कारतूस बरामद किए गए है।

बदमाश तीन महिने से वांछित था।  मुठभेड़ घायल निजामुद्दीन पुत्र अब्दुल कयूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाती सेक्टर- 63 थाना पुलिस. निजामुद्दीन तलाश थाना फेज- 3 पुलिस कर रही थी  जो 3 महीने से फरार चल रहा था।   

पुलिस को अपने इनफॉर्मर के द्वारा पता चला कि निजामुद्दीन को बहलोलपुर गांव के पास देखा गया है। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा साद मियां खान ने बताया कि निजामुद्दीन के बारे में मिले इनपुट के आधार पर सेक्टर- 63 थाना पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया।

ऑपरेशन के दौरान निजामुद्दीन को पुलिस ने एफ एन जी सर्विस रोड के पास ग्रीन बेल्ट पर घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन निजामुद्दीन ने सरेंडर करने की जगह पुलिस टीम पर ही फायर जॉब कर भागने का प्रयास किया पुलिस के जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और वही गिर पड़ा. पुलिस ने उसे दबोच लिया

एडीसीपी सेंटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि निजामुद्दीन गोकशी और गैंगस्टर मामले में शामिल था और उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। थाना फेज 3 में भी उसके ऊपर 3 माह पूर्व मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके बाद वह फरार चल रहा था पुलिस का आपराधिक इतिहास खंगालने की कोशिश कर रही है। 

Related posts

सिविल सर्विसेज परीक्षा में वरदाह खान ने 18 वें स्थान हासिल की हैं, घर में ख़ुशी का माहौल हैं।

Ajit Sinha

एमिटी यूनिवर्सिटी के पास M3M के प्रोजेक्ट के बाहर लैंबॉर्गिनी कार ने कई मजदूरों को रौंदा,तीन की हालत गंभीर-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

थाना साईबर अपराध ने तीन शातिर ठग को अरेस्ट कर करीब 56 लाख रूपए नकद व लाखों रूपए सोना बरामद किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x